खास बातें
PM Modi Nomination from Varanasi Lok Sabha Updates : पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।
01:15 PM, 14-MAY-2024
PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बोले, टूटेंगे पिछले रिकॉर्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'आज का दिन ऐतिहासिक दिन है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका हमें मिला। आज आप देख रहे हैं कि चुनाव को लेकर लोग इतने उत्साहित हैं कि कब वोटिंग की जाए। पीएम मोदी के लिए मतदान किया जाए इसलिए 2014 और 2019 के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और ये आंकड़ा 400 पार जाएगा।'
01:13 PM, 14-MAY-2024
PM Modi in Varanasi: पीएम के नामांकन पर बोले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये हम लोगों का सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के शुभ अवसर पर यहां आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं और उनके लिए सुंदर भविष्य की कामना करते हैं कि इस बार वे 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करें और तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे...'
01:11 PM, 14-MAY-2024
PM Modi Nomination: पवन कल्याण बोले, पीएम मोदी का करता हूं सम्मानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर जन सेना पार्टी (JSP) प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि मैं NDA का भागीदार बनने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी का सम्मान करता हूं...
01:09 PM, 14-MAY-2024
PM Narendra Modi : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले 400 पार सीटें जीतेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम 400 पार सीटें जीतेंगे। हमें जनता पर बहुत विश्वास है। INDIA गठबंधन को बहुत बड़ा धक्का लगने वाला है और हमें बहुत बड़ी सफलता मिलेगी।
01:05 PM, 14-MAY-2024
कार्यकर्ताओं से भरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी और जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं।
01:00 PM, 14-MAY-2024
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले द्रविड़ बने प्रस्तावकप्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे। इसमें गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर रहे। गणेश्वर शास्त्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था, जबकि बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय के कार्यकर्ता हैं।

12:56 PM, 14-MAY-2024
पीएम मोदी पहुंचे रुद्राक्ष पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। उनके साथ देख के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

12:54 PM, 14-MAY-2024
योगी समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री पहुंचे काशी
पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।
पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।
12:52 PM, 14-MAY-2024
पीएम मोदी के नामांकन में शामिल हुए देश के दिग्गजपीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता पवन कल्याण, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद व विधायक शामिल हुए।

12:38 PM, 14-MAY-2024
कचहरी से रुद्राक्ष के लिए रवाना हुए पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल कर कचहरी से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए। यहां कार्यकर्ता पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।
12:33 PM, 14-MAY-2024
तेज धूप में उत्साह से लबरेज रहे समर्थकपीएम मोदी के नामांकन के दौरान तेज धूप में भी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल दिखे। हर-हर मोदी का नारा लगाते रहे। इस दौरान पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

12:22 PM, 14-MAY-2024
पीएम की बैठक को लेकर कड़ी सुरक्षा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा हो गया है। पीएम थोड़ी देर में कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के बैठक को लेकर कन्वेंशन सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
12:18 PM, 14-MAY-2024
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच रहे कार्यकर्ता व दिग्गज नेतानामांकन के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इससे पहले भाजपा के दिग्गज कन्वेंशन सेंटर पहुंचने लगे हैं।

12:13 PM, 14-MAY-2024
पीएम के चेहरे पर दिखा उत्साहपीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/lSgGcPiNjR
— ANI (@ANI) May 14, 2024
12:10 PM, 14-MAY-2024
पीएम ने भरा नामांकन का पर्चावाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा।

12:07 PM, 14-MAY-2024
पीएम मोदी ने भरा नामांकन का पर्चापीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। यहां से वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे।
12:00 PM, 14-MAY-2024
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।

11:59 AM, 14-MAY-2024
विशेष संयोग में नामांकन कर रहे पीएम मोदीआज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।
11:44 AM, 14-MAY-2024
पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वादकाल भैरव का पूजा- अर्चना कर पीएम मोदी नामांकन स्थल पहुंचे। वे तीसरी बार वाराणसी से नामांकन कर रहे हैं।
11:34 AM, 14-MAY-2024
पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए। पीएम गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Tags
चुनाव