सार
T20 World Cup 2024 Terror Threat : रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम भी इस वैश्विक टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। आतंकी हमले की धमकी के बाद वेस्टइंडीज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया है।
विस्तार
आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। उससे पहले ही वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट के दौरान आतंकी हमले की धमकी मिली है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम भी इस वैश्विक टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। आतंकी हमले की धमकी के बाद वेस्टइंडीज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया है। राहत की बात यह है कि भारत अपने ग्रुप चरण के मैच वेस्टइंडीज नहीं, बल्कि अमेरिका में खेलेगा
आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा अभियान
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ पांच जून को न्यूयॉर्क में करेगी। टीम ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेलेगी और अगर टीम सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही तो टीम के मैच वेस्टइंडीज में होंगे। भारत आयरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद नौ जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम के शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क, जबकि ग्रुप चरण का अंतिम मैच लॉडरहिल में होगा

बीसीसीआई ने घोषित की थी टीम
इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले सप्ताह 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान होंगे। भारत ने 2007 के बाद से कभी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है और टीम की नजरें इस बार खिताबी सूखे को समाप्त करने पर होंगी।

Tags
खेल