सार
बदायूं में मतदान से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने पत्र भेजकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शहर कोतवाली समेत सात थानों के प्रभारियों पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने सपा समर्थकों के घरों पर छापा मारा तो कई के घरों में तोड़फोड़ की।
पुलिस 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद निकले। रात दो बजे एसएसपी की कॉल रिसीव हुई। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार से मिलकर यह शिकायत की
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों के घर दबिश दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस का सीधा-सीधा लोगों से कहना है कि तुम बूथ पर नहीं जाओंगे। वोट नहीं डालोगे। एजेंट नहीं बनाओगे। यहां तक की मूसाझाग थाना क्षेत्र में सपा समर्थक 31 लोगाें का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है।
Tags
उत्तर प्रदेश