सार
कठुआ-भद्रवाह की सीमा पर स्थित छत्रगलां टॉप में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में यहां मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एसपीओ घायल हो गया। यह तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात है।
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला के छत्रगलां टॉप में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना तथा पुलिस के संयुक्त नाके को निशाना बनाया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। छत्रगलां टॉप का यह इलाका जिला कठुआ और जिला डोडा की तहसील भद्रवाह की सीमा पर स्थित है
डोडा में आतंकी हमले को लेकर एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने बताया कि आतंकियों को घेर रखा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी है। ऑपरेशन चल रहा है।
#WATCH | Doda, J&K: An encounter is underway between security forces and terrorists in the area of Chattargala area of Doda
(Visuals deferred by unspecified time) https://t.co/U9xsTwlabd pic.twitter.com/8RNkJUuv4W
गोलीबारी में घायलों को उप जिला अस्पताल भद्रवाह लाया गया। छत्तरगला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
#WATCH | Doda, J&K: Injured being brought to the Sub District Hospital Bhaderwah as an encounter is underway between security forces and terrorists in the Chattargala area of Doda. pic.twitter.com/BxXaus49Qd
Tags
देश