सार
Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जनहानि पर दुख व्यक्त किया और चिंता व्यक्त की। राज्यपाल रवि ने राजभवन के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं
विस्तार
तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से करीब 100 लोग लोग बीमार पड़ गए। देखते ही देखते लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले पांच फिर 10 मौतों की खबर आई। गुरुवार सुबह तक 29 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ गए थे। अभी 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं
सरकार की ओर से बताया गया कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से जब्त की गई करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक 'मेथनॉल' मौजूद था।
सीबी-सीआईडी जांच का आदेश
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Tags
देश