https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Manu Bhaker : इतिहास रचने उतरेंगी मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पर साधेंगी निशाना

 खास बातें



Manu Bhaker Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरेंगी। वह इस ओलंपिक में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और अब अभियान का अंत स्वर्ण पदक के साथ करना चाहेंगी। अगर वह पदक जीतती हैं तो इतिहास रच देंगी।

11:33 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : क्या स्वर्ण जीत पाएंगी मनु

मनु ने दो कांस्य जीते हैं और अब उनसे स्वर्ण पदक की आस है। अगर वह स्वर्ण पर निशाना साधती हैं तो यह उनके ओलंपिक का सुखद अंत होगा। देशवासी उनके सफल होने की कामना कर रहे हैं। आज दोपहर एक बजे से उनका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
11:32 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : भारत ने तीन पदक जीते

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। आज मनु से भारत को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद है और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। अब तक हजारों पाठकों ने मनु को शुभकामनाएं भेजी हैं। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं। 
11:31 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : बोल्ट-फेलप्स की श्रेणी में शामिल होंगी

इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।
11:31 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : मनु से तीसरे पदक की आस

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।
11:30 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : दो कांस्य जीत चुकी हैं मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। वह पहले ही इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और आज पदकों की हैट्रिक लगाने उतरेंगी। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर इतिहास रचा था।
11:19 AM, 03-Aug-2024

Manu Bhaker : इतिहास रचने उतरेंगी मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पर साधेंगी निशाना

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरेंगी। वह इस ओलंपिक में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और अब अभियान का अंत स्वर्ण पदक के साथ करना चाहेंगी। अगर वह पदक जीतती हैं तो इतिहास रच देंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post