https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Paris Olympics Day-7 प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर मनु भाकर, ईशा सिंह फिलहाल 10वें स्थान पर

 खास बातें



India at Paris 2024 Olympics Games Day 7 Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन है। आज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन मुकाबले में उतरेंगी। अगर वह क्वालिफाई कर जाती हैं तो पदक की हैट्रिक लगाना चाहेंगी। इसके अलावा हॉकी में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। 

03:25 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : तूलिका मान बाहर

भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में शुक्रवार को यहां लंदन ओलंपिक की चैंपियन क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर हो गईं।
02:43 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : प्रिसीजन राउंड में मनु-ईशा का स्कोर

प्रिसीजन राउंड में मनु भाकर ने 10-10 शॉट की तीन सीरीज में 97, 98 और 99 के स्कोर के साथ कुल 294 का स्कोर बनाया। वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत की एक और शूटर ईशा सिंह 291 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर हैं। प्रिसीजन राउंड के बाद रैपिड राउंड खेला जाएगा। इनमें तीन सीरीज का खेल होगा।

02:33 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : प्रिसीजन में मनु का मुकाबला जारी

प्रिसीजन राउंड में दूसरी सीरीज में मनु ने 100 में से 98 का स्कोर बनाया। उन्होंने पहली सीरीज में 97 स्कोर किया था। फिलहाल वह तीसरी सीरीज का शूट कर रही हैं।
02:19 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : प्रिसीजन में मनु का मुकाबला जारी

निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर का मुकाबला जारी है। पहली सीरीज में उन्होंने 100 में से 97 स्कोर किया। फिलहाल दूसरी सीरीज जारी है। भारत की एक और शूटर ईशा सिंह ने प्रिसीजन में 291 का स्कोर बनाया है। इसके बाद साढ़े तीन बजे से रैपिड राउंड की शुरुआत होगी।
01:33 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : तीरंदाजी में मिश्रित टीम का कमाल

तीरंदाजी में भारत की अंकिता भकत और धीरज की मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने इंडोनिशिया को 5-1 से हरा दिया। 

01:11 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : ईशा ने किया कमाल

भारत की दो स्टार शूटर ईशा सिंह और मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरी हैं। ईशा प्रिसीजन राउंड के बाद 291 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। इस स्पर्धा में दो राउंड में तीन सीरीज में 10-10 शॉट लगाने होते हैं। शीर्ष स्कोर करने वाली आठ एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। ईशा ने प्रिसीजन में पहली सीरीज में 100 में से 95, दूसरी सीरज में 100 में 96 और तीसरी सीरीज में 100 में से 100 स्कोर किया। फिलहाल सिंगापुर की तेह जियू होंग 293 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, हंगरी की फैबियन सारा राहेल 291 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फैबियन ने ईशा से ज्यादा एक्स शॉट लगाए हैं। यानी परफेक्ट 10 स्कोर किया है। मनु भाकर ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है। उन पर सभी की नजरें होंगी।


12:34 PM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : मनु भाकर का क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू

मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही हैं। उनका क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू हो चुका है। शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। इस स्पर्धा में भारत की एक और निशानेबाज ईशा सिंह भी हैं। पहले कुछ शॉट्स के बाद ईशा फिलहाल 17वें नंबर पर चल रही हैं।
11:57 AM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ
- पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले दूसरा दौर: शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर (दोपहर 12.30 बजे से)

निशानेबाजी
- 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर (दोपहर 12.30 बजे से)
- स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन-पहला दिन: अनंतजीत सिंह नारुका (दोपहर 1.00 बजे से) 

तीरंदाजी
- मिक्स्ड टीम 1/8 एलिमिनेशन दौर: भारत बनाम इंडोनेशिया (अंकिता भकत/धीरज बोम्मादेवरा बनाम डियांडा कोरुनिसा/आरिफ पांगेस्तू) (दोपहर 1.20 बजे से)

जूडो
- महिला +78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ-32: तुलिका मान बनाम इडालिस ओरटिड्ज (दोपहर 1.30 बजे से)

सेलिंग 
- महिला डिंघी रेस-3: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से) 
- पुरुष डिंघी रेस-3: विष्णु सरवानेन (शाम 7.05 बजे से) 

हॉकी
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ग्रुप चरण मुकाबला (शाम 4.45 बजे से) 

बैडमिंटन
- पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चू टिन चेन (शाम 6.30 बजे से) 

एथलेटिक्स
- महिला 5000 मीटर हीट-1: अंकिता ध्यानी (रात 9.40 बजे से)
- महिला 5000 मीटर हीट-2: पारुल चौधरी ( रात 10.06 बजे से) 
- पुरुष गोला फेंक क्वालिफिकेशन: तजिंदरपाल सिंह तूर (रात 11.40 बजे से)
11:57 AM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics Updates : वापसी करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अब तक अजेय चल रही थी, लेकिन बेल्जियम ने पूल बी में उसका यह अभियान थाम दिया। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुका है और नॉकआउट दौर से पहले टीम वापसी करना चाहेगी। भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी गलतियों में सुधार करने का मौका रहेगा। 
11:57 AM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics  Updates : पदक के करीब पहुंचने उतरेंगे लक्ष्य

भारत की बैडमिंटन में सबसे बड़ी उम्मीद में से एक लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। लक्ष्य अगर क्वार्टर फाइनल की चुनौती पार करने में सफल रहे तो वह पदक के करीब पहुंच जाएंगे। लक्ष्य अगर इस मैच के बाद अगला मुकाबला भी जीतने में सफल रहे तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगे। अगर उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ तो उन्हें कांस्य पदक के लिए खेलना होगा।
11:54 AM, 02-Aug-2024

Paris 2024 Olympics  Updates : पेरिस ओलंपिक में आज

पेरिस ओलंपिक में अब तक दो पदक जीत चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरेगी। 
11:50 AM, 02-Aug-2024

Paris Olympics Day-7 : प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर मनु भाकर, ईशा सिंह फिलहाल 10वें स्थान पर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन है। आज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन मुकाबले में उतरेंगी। अगर वह क्वालिफाई कर जाती हैं तो पदक की हैट्रिक लगाना चाहेंगी। इसके अलावा हॉकी में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है।

Post a Comment

Previous Post Next Post