https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Paris Olympics Day 8 Schedule: मनु भाकर से पदक की हैट्रिक लगाने की उम्मीद, दीपिका-भजन, निशांत पर रहेंगी नजरें

 सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 8 : मनु ने भारत के लिए अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं और आशा रहेगी कि वह ना सिर्फ तीसरा ओलंपिक पदक जीतें, बल्कि इस बार इसका रंग भी बदलें। मुक्केबाज निशांत देव 71 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मार्के वेरडे के सामने होंगे




विस्तार

भारत को पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन शनिवार को एक बार फिर महिला निशानेबाज मनु भाकर से पदक की उम्मीद होगी। मनु 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी और पेरिस खेलों में पदक की हैट्रिक लगाने की उम्मीद लेकर निशाना लगाएंगी। मनु ने भारत के लिए अब तक दो कांस्य पदक जीते हैं और आशा रहेगी कि वह ना सिर्फ तीसरा ओलंपिक पदक जीतें, बल्कि इस बार इसका रंग भी बदलें।

तीरंदाज दीपिका, भजन और मुक्केबाज निशांत से भी आस
महिला तीरंदाज दीपिका कुमार भी व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। वह प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेले क्रोपेन के सामने होंगी। वहीं, एक अन्य महिला तीरंदाज भजन कौर भी प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगी। शनिवार की देर रात मुक्केबाज निशांत देव 71 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मार्के वेरडे के सामने होंगे। अगर निशांत यह मुकाबला जीतने में सफल रहे तो कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेंगे।

पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

निशानेबाजी 
-पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): अनंत जीत सिंह नारुका
- महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (पहला दिन) : रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान (दोपहर 12.30 बजे से) 
- महिला 25 मीटर पिस्टल फाइनल : मनु भाकर (दोपहर एक बजे से )

गोल्फ
-पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले (राउंड 3): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर (दोपहर 12:30 बजे)

तीरंदाजी
- महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) : दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी) (दोपहर 1.52 बजे से) 
- महिला व्यक्तिगत (1/8 एलिमिनेशन) : भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया) (दोपहर 2.05 बजे से) 

सेलिंग
- पुरुष डिंगी (रेस पांच ): विष्णु सरवनन  (दोपहर 3.45 बजे से) 
- पुरुष डिंगी (रेस छह ): विष्णु सरवनन  (दोपहर 4.53 बजे से)
- महिला डिंगी (रेस पांच ): नेत्रा कुमानन (शाम 5.55 बजे से) 
- महिला डिंगी (रेस छह ): नेत्रा कुमानन  (शाम 7.03 बजे से) 

मुक्केबाजी
- पुरुष 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल : निशांत देव बनाम मार्को वेरडे (मैक्सिको) (रात 12.18 बजे से)

Post a Comment

Previous Post Next Post