सार
Karhal By-Election: भाजपा के दांव से सपा में खलबली मच गई है। भाजपा ने मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा आमने सामने होंगे।
विस्तार
- भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव, मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव के पति हैं।
- अनुजेश करहल सीट पर अपने भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल।
करहल उप चुनाव के बृहस्पतिवार को सुबह भाजपा ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है।