खास बातें
Rahul Gandhi Sambhal Visit , Priyanka Gandhi News : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर छावनी में तब्दील हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सड़क पर बैरिकेडिंग की वजह से लंबा जाम लग गया है। यूपी गेट पर दोनों तरफ जाम है।
11:31 AM, 04-Dec-2024
यूपी गेट पर हमारा काफिला रोका गया: केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सम्भल जा रहे हमारे प्रतिनिधिमंडल को गाजियाबाद में यूपी सीमा पर रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को क्यों रोका? जिस व्यक्ति ने इतना दुख और क्षति झेली हो, उसके साथ खड़ा होना मानवता का मूलमंत्र है। राहुल का नारा रहा है 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'। और जब सत्ताधारी शासन ने नफरत का माहौल बना दिया है, तो विपक्ष के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम करुणा, सहानुभूति और प्रेम लाएं। हम अपने देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के हित में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए दृढ़ हैं, यूपी सरकार को प्रतिनिधिमंडल को सम्भल जाने की अनुमति देनी चाहिए।11:28 AM, 04-Dec-2024
राहुल गांधी से पुलिस अधिकारी ने की बातचीत
दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।11:07 AM, 04-Dec-2024
यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।11:00 AM, 04-Dec-2024
राहुल गांधी पर काफिला रोका गया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत गाड़ी से उतार कर पब्लिक के साथ आईं। वहीं अमेठी के सांसद किशोरी लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।10:47 AM, 04-Dec-2024
जाम में फंसी दुल्हन

जाम में फंसी दूल्हे की कार - फोटो : अमर उजाला
10:34 AM, 04-Dec-2024
प्रियंका गांधी भी जा रहीं संभल
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य पार्टी नेताओं के साथ संभल जा रहे हैं।10:29 AM, 04-Dec-2024
Rahul Gandhi के संबल जाने के लिए उनके समर्थन में उतरे Youth Congress के कार्यकर्ता!
10:29 AM, 04-Dec-2024
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम
10:23 AM, 04-Dec-2024
संभल के लिए निकले राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने काफिले के साथ घर से संभल के लिए निकल चुके हैं। प्रशासन ने संभल जाने के लिए मना किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता संभल जाने के लिए निकले थे। लेकिन सभी को मना कर दिया। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लगा हुआ है।10:22 AM, 04-Dec-2024
यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
यूपी गेट पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंच गए हैं। वहीं बुलंदशहर से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बॉर्डर पर मौजूद हैं। बैरिकेडिंग लगाए जाने के दौरान स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंस गई। यूपी गेट पर गाजियाबाद के पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव भी पहुंचे हैं। बैरिगेडिंग पर चढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस समझा रही है।10:18 AM, 04-Dec-2024
Rahul Gandhi Sambhal : बॉर्डर पर राहुल गांधी को रोका, कार्यकर्ताओं का हंगामा; दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभल जा रहे हैं। उससे पहले ही गाजियाबाद में पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है। सुबह सात बजे से ही बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल बॉर्डर पर तैनात था। बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता यूपी बॉर्डर पर पहुंचे। वहीं नाकेबंदी की वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया है। फ्लाइओवर के ऊपर और यूपी गेट के नीचे दोनों तरफ जाम ही जाम है।
Tags
उत्तर प्रदेश