https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

कानपुर देहात: झीझक में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

सार 

आज जनपद कानपुर देहात के झीझक क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



विस्तार 

आज जनपद कानपुर देहात के झीझक क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी आंतरिक शक्तियों के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि महिलाओं के अंदर अनेक क्षमताएं होती हैं, जिनका सही उपयोग कर वे स्वयं को सशक्त बना सकती हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


समाज सेविका लता तिवारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहिए तथा समाज को भी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।


वहीं थाना मंगलपुर के एसएसआई कमलेश यादव ने सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के मित्रों के बारे में जानकारी रखें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन से बात न करने दें, क्योंकि इसका दुरुपयोग हो सकता है और उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

कार्यक्रम में थाना मंगलपुर से सिपाही सुनीता शुक्ला, कीर्ति यादव और फूलन देवी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा नीरजा शर्मा, पंकज शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र भदौरिया तथा झीझक क्षेत्र की समस्त जनता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा

रिपोर्ट: अनुज कुमार, कानपुर देहात

Post a Comment

Previous Post Next Post