https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

IND vs WI Test: पिछले 24 वर्षों में वेस्टइंडीज में सिर्फ एक सीरीज हारा है भारत, 2019 में किया था क्लीन स्वीप

 सार

साल 2000 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कैरिबियाई जमीन पर पांच टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें से चार सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है। यह चारों सीरीज टीम इंडिया ने लगातार जीती हैं। भारत को वेस्टइंडीज में 2002 में पिछली बार सीरीज में हार मिली थी




विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच डोमिनिका के मैदान में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भारत की 2023-25 WTC साइकिल की भी शुरुआत हो जाएगी। टीम इंडिया पुरानी यादों को भुलाकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी। साथ ही इस बार टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 24 वर्षों में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है

वेस्टइंडीज में पिछली पांच में से चार सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया

साल 2000 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कैरिबियाई जमीन पर पांच टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें से चार सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है। यह चारों सीरीज टीम इंडिया ने लगातार जीती हैं। भारत को वेस्टइंडीज में 2002 में पिछली बार सीरीज में हार मिली थी। तब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज ने भारत को 2-1 से हराया था। इसके बाद 2006, 2011, 2016 और 2019 में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

India Thrash West Indies By 257 Runs To Win Series 2-0 | Cricket News

2019 में पिछली सीरीज में तो भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों में क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, तबकी और अबकी टीम इंडिया में काफी फर्क है। तब भारत के कप्तान विराट कोहली हुआ करते थे। वहीं, अब रोहित शर्मा कप्तान हैं। वहीं, 2016 में भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-0, 2011 में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 और 2006 में चार मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी। 

वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ अपने घर में शानदार रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज में अब तक भारत ने 51 टेस्ट खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को सिर्फ नौ में जीत मिली है, जबकि 16 में हार का सामना करना पड़ा है। 26 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। डोमिनिका में भारत और विंडीज के बीच सिर्फ एक टेस्ट खेला गया है, जो कि ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। यह मुकाबला 2011 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच टेस्ट में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो कुल 98 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 30 टेस्ट जीते हैं। 46 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

2004 से लेकर अब तक विंडीज का जीत प्रतिशत शानदार

साल 2004 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज में बाकी टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो जीत प्रतिशत के हिसाब से भारत वहां तीसरी सबसे सफल टीम रही है। इस दौरान टीम इंडिया ने कैरिबियाई जमीन पर 13 टेस्ट खेले हैं और कोई भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने इसमें से छह जीते हैं और सात टेस्ट ड्रॉ रहा। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 46.10 रहा है। भारत को पिछली बार वेस्टइंडीज से उसकी जमीन पर हार 2002 में ही मिली थी।

2004 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज में सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है। उसने इस दौरान विंडीज में आठ टेस्ट खेले और छह में जीत हासिल की। दो टेस्ट ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 75 रहा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरान नौ टेस्ट खेले और छह में जीत हासिल की। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे। उसका जीत प्रतिशत 66.60 रहा।

पिछले 14 वर्षों में वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

साल 2010 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बात करें तो ईशांत शर्मा शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 17 पारियों में 41 विकेट चटकाए। वहीं, दूसरे नंबर पर मोहम्मद शमी हैं। उन्होंने 11 टेस्ट में 20 विकेट लिए। हालांकि, यह दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

रविचंद्रन अश्विन सात टेस्ट में 17 विकेट के साथ तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह टीम का हिस्सा हैं। 2010 से अब तक कैरिबियाई जमीन पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय की लिस्ट में बुमराह 13 विकेट के साथ चौथे और प्रवीण कुमार 12 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, बुमराह चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं और प्रवीण संन्यास ले चुके हैं।
 
वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय (ओवरऑल रिकॉर्ड)
खिलाड़ीमैचविकेटबेस्ट बॉलिंग
अनिल कुंबले11456/78
ईशांत शर्मा9416/55
एस वेंकटराघवन13395/95
हरभजन सिंह8365/13
कपिल देव9356/84
बिशन सिंह बेदी9335/82
एसपी गुप्ते5277/162
बीएस चंद्रशेखर4216/120
एसए दुर्रानी8204/82
मोहम्मद शमी6204/66

वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अनिल कुंबले इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 11 टेस्ट में 45 विकेट चटकाए थे। वहीं, ईशांत शर्मा 41 विकेट के साथ दूसरे, एस वेंकटराघवन 39 विकेट के साथ तीसरे, हरभजन सिंह 36 विकेट के साथ चौथे और कपिल देव 35 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

मौजूदा टीम से रहाणे ने वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाए
2010 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में अजिंक्य रहाणे शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस दौरान छह टेस्ट की आठ पारियों में 102.80 की औसत से 514 रन बनाए। विराट कोहली 13 पारियों में 463 रन के साथ दूसरे और केएल राहुल सात पारियों में 337 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राहुल चोट की वजह से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज में ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो राहुल द्रविड़ 17 मैचों की 28 पारियों में 1511 रन के साथ शीर्ष पर हैं। इस दौरान उनका औसत 65.69 का रहा। सुनील गावस्कर 13 टेस्ट की 24 पारियों में 1404 रन के साथ दूसरे, वीवीएस लक्ष्मण 16 टेस्ट की 27 पारियों में 1146 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पॉली उमरीगर 10 टेस्ट की 20 पारियों में 1005 रन के साथ चौथे और मोहिंदर अमरनाथ नौ टेस्ट की 16 पारियों में 877 रन के साथ पांचवें स्थान पर रहे। मौजूदा टीम का कोई भी बल्लेबाज टॉप-8 में नहीं है। रहाणे लिस्ट नौवें और कोहली 10वें नंबर पर हैं।
 
वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय (ओवरऑल रिकॉर्ड)
खिलाड़ीमैचरनऔसत10050
राहुल द्रविड़17151165.69311
सुनील गावस्कर13140470.2074
वीवीएस लक्ष्मण16114647.75210
पॉली उमरीगर10100555.8337
मोहिंदर अमरनाथ987754.8126
डीएन सरदेसाई875153.6432
सचिन तेंदुलकर1062047.6915
वसीम जाफर752844.0014
अजिंक्य रहाणे6514102.8023
विराट कोहली946335.6112

Post a Comment

Previous Post Next Post