सार
दरअसल साल 2004 में शाहिद कपूर और करीना कपूर के किस की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसी पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आए हैं। इस फिल्म में अपने एक्शन अवतार में अभिनेता ने एक बार फिर तारीफें लूट ली हैं। शाहिद कपूर अपने लुक्स को लेकर भी अक्सर तारीफ बटोरते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी पुराने प्यार (करीना कपूर) के बारे में बातचीत की है। दरअसल साल 2004 में शाहिद कपूर और करीना कपूर के किस की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसी पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है
जब वायरल हुईं किसिंग फोटोज
साल 2004 की बात है जब शाहिद कपूर फिल्मी दुनिया में एकदम नए-नए थे। उस दौरान जब करीना और शाहिद का रिश्ता गॉसिप का एक हॉट टॉपिक बन गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बार करीना और शाहिद की किसिंग फोटोज छाप दी गई थीं। उस वक्त शाहिद महज 24 साल के थे। शाहिद का कहना है कि उस घटना ने अभिनेता को बहुत प्रभावित किया था