सार
पांच अक्तूबर से वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप का शेड्यूल आने के बाद से ही पाकिस्तान बहाने बना रहा है
विस्तार
इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। दरअसल, आईसीसी के विश्व कप शेड्यूल के एलान के बाद पीसीबी ने एक बयान में कहा था कि उनकी टीम के भारत आने पर फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम के भारत आने पर फैसला लेने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई है। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो करेंगे।
कमेटी में और कौन-कौन शामिल?
पीसीबी अध्यक्ष आईसीसी से करेंगे शिकायत
27 जून को वर्ल्ड कप शेड्यूल का एलान
आईसीसी ने पीसीबी को दिया था जवाब
इस पर आईसीसी ने भी पीसीबी को जवाब दिया था। आईसीसी ने कहा था- पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस एग्रीमेंट से पलटेंगे नहीं और भारत आएंगे। वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमें अपने देश के नियम और कानूनों से बंधी हैं और हम इसका सम्मान भी करते हैं। हालांकि, हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा।
