https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

बड़ी खबर: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने CET परीक्षा पर लगाई रोक, HSSC को दोबारा मेरिट लिस्ट बनाने को कहा

 सार

हाईकोर्ट ने कहा कि आयोग ने मेरिट लिस्ट तय करते समय न तो तथ्यों की जांच की है और न ही पोस्ट वाइज मेरिट लिस्ट तैयार की है। इससे उम्मीदवार को यह नहीं पता लग पा रहा कि वह किस पद के योग्य हैं




विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि आयोग ने मेरिट लिस्ट तय करते समय न तो तथ्यों की जांच की है और न ही पोस्ट वाइज मेरिट लिस्ट तैयार की है। इससे उम्मीदवार को यह नहीं पता लग पा रहा कि वह किस पद के योग्य हैं। हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग को दोबारा मेरिट लिस्ट बनाकर परीक्षा आयोजित करने को कहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post