चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।
Chandrayaan 3 Live Tracking Today, Chandrayaan 3 Update in Hindi:
01:22 PM, 22-AUG-2023
वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सभी लोग उसकी लैंडिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देशभर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। धर्मनगरी वाराणसी में भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की। कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया। पढ़ें पूरी खबर...12:54 PM, 22-AUG-2023
23 अगस्त को इस वक्त शुरू होगा लाइव टेलीकास्ट
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया।12:35 PM, 22-AUG-2023
इसरो ने जारी किया विक्रम लैंडर का नया वीडियो
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है। इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है।12:22 PM, 22-AUG-2023
सपा सांसद ने चंद्रयान मिशन के लिए कही ये बात
सपा सांसद एसटी हसन ने चंद्रयान मिशन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बेहद सफल होगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से ही बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं। आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन फेल हो गया। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे।11:41 AM, 22-AUG-2023
शिवसेना नेता ने चंद्रयान-3 के लिए किया हवन
महाराष्ट्र: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आनंद दुबे ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मुंबई के चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया।11:00 AM, 22-AUG-2023
यूपी डिप्टी सीएम ने चंद्रयान-3 मिशन पर कही ये बात
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान-3 मिशन को गर्व का स्रोत बताया है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि चंद्रयान-3 लैंडिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण में है। पूरा देश प्रार्थना कर रहा है, मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा।10:21 AM, 22-AUG-2023
चार ग्राम सोने से 48 घंटे में तैयार किया डिजाइन
कलाकार मरियप्पन ने कहा, "जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना घटती है तो मैं सोने का उपयोग करके लघु मॉडल बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। चंद्रयान प्रोजेक्ट में शामिल सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मैंने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके इस मॉडल को डिजाइन किया। इसे डिजाइन करने में मुझे 48 घंटे लगे।"09:50 AM, 22-AUG-2023
लघु कलाकार ने बनाया चंद्रयान-3 का सोने का मॉडल
तमिलनाडु: कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।09:08 AM, 22-AUG-2023
27 अगस्त के लिए भी तैयारियां पूरी
निदेशक एम देसाई ने कहा कि यान को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया शुरू करने से 2 घंटे पहले सभी निर्देश लैंडिंग मॉड्यूल को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को ही चंद्र सतह पर उतारने में कोई मुश्किल नजर नहीं आ रही है, इसलिए उसी तारीख पर यान को उतारने का प्रयास होगा। 27 अगस्त को लैंडिंग के लिए भी सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। सभी प्रणालियां भी तैयार रखी गई हैं।08:11 AM, 22-AUG-2023
इसरो के अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम देसाई ने बताया कि यह निर्णय उस समय लैंडर मॉड्यूल की सेहत, टेलीमेट्री डाटा और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर होगा। अगर उस समय कोई ऐसी वजह सामने आई जो चंद्रयान 3 को उतारने के लिए अनुकूल नहीं लगी, तो लैंडिंग को टाल कर 27 अगस्त के लिए निर्धारित किया जाएगा। वहीं अगर कोई समस्या नजर नहीं आई, तो 23 अगस्त को ही लैंडर उतारा जाएगा।07:58 AM, 22-AUG-2023
Chandrayaan 3 News Live: ISRO ने दिया चंद्रयान-3 मिशन का अपडेट, कहा- मिशन सही समय पर; लैंडर का नया वीडियो जारी
चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।