सार
अनिल विज ने कहा कि जिस तरह से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं और इमारतों की छतों पर पत्थर जमा किए गए, उससे पता चलता है कि नूंह हिंसा प्री-प्लान थी। शनिवार को सात एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि नूंह हिंसा के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें आधी से ज्यादा अकेले नूंह में ही हैं। अब तक 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है
