खास बातें
Asian Games 2023 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेल 2023 में भारत को अपने निशानेबाजों से आज कुछ और पदकों की आस होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। कुल 22 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। इसमें पांच स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक मिले।
03:21 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शतरंज में हरिका की जीत
हरिका द्रोणावल्ली ने टेबल टॉपर चीन की जिनर झू के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। उनकी जीत सभी को हैरान करने वाली है।03:04 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: टेबल टेनिस टीम जीती
मानव ठक्कर और मानुष शाह की भारतीय जोड़ी पुरुष टीम अंतिम- 32 में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने थाईवलैंड के नेपत थानमाथिकोम और सितिसाक नुचार्ट की टीम को 3-2 [11-8, 8-11, 11-6, 7-11, 12-10] से हराया और अपने अभियान का विजयी आगाज किया।02:40 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: टेनिस में सुमित हारे
टेनिस में भारतीय खिलाड़ी सुमित को हार का सामना करना पड़ा है। पहला सेट हारने के बाद, शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी झिझिन झांग ने मजबूत वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम कर जीत दर्ज की। चीनी खिलाड़ी ने 6-7, 6-1, 6-2 के अंतर से यह मैच जीता।02:21 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: बास्केटबॉल टीम की जीत
ग्रुप मैच में भारत के प्रिंसपाल सिंह, प्रताप सिंह सेखों, प्रणव प्रिंस और लोकेंद्र सिंह ने मकाऊ को 21-12 से हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जहां उनका सामना शुक्रवार को पिछले संस्करण के स्वर्ण पदक विजेता चीन से होगा। भारतीय महिला टीम ग्रुप मैच में दिन के अंत में चीन से भिड़ेगी।01:56 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: अनंत सिंह ने रजत पदक जीता
अनंत सिंह ने शूटिंग में देश को एक और पदक दिलाया है। उन्होंने 60 में 58 शॉट सही निशाने पर लगाए और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कुवैत के अबदुल्लाह अलरसीदी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 60 में 60 सही निशाने लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया।01:52 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: अनंत सिंह ने रजत पक्का किया
अनंत सिंह ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने 50 में 48 शॉट सही निशाने पर लगाए हैं।01:21 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: अनंत सिंह की शानदार शुरुआत
अनंत सिंह ने शानदार शुरुआत की है और अपने शुरुआती 14 प्रयासों में 14 अंक हासिल किए हैं।01:06 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: बेकहम की हार
साइकलिंग में डेविड बेकहम को हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंद्वी मलेशियाई खिलाड़ी ने अगले दौर में जगह बनाई। बेकहम ने अंतिम समय पर तेजी हासिल कर रेस अपने नाम करने का प्लान बनाया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।12:34 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग में ईशा ने रजत पदक जीता
शूटिंग में ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की लियू रुई ने 38 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कोरिया की जिन ने 26 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।12:30 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: ईशा ने पदक पक्का किया
ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह स्वर्ण पदक के लिए कोशिश करेंगी।12:00 PM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: महिला हॉकी टीम की बड़ी जीत
भारत की महिला हॉकी टीम ने अपने पहले ही मैच में बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने सिंगापुर को 13-0 के अंतर से हराया।11:46 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: तलवारबाजी में भारत की जीत
तलवारबाजी में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैच में पिछड़ने के बावजूद भारत ने जॉर्डन को 45-36 से हराया। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया से खेलेगी।11:42 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: हॉकी में भारत बड़ी जीत के करीब
हॉकी में भारतीय महिला टीम बड़ी जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। आखिरी क्वार्टर का खेल जारी है और टीम इंडिया के पास 11-0 की बढ़त है।11:37 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति सुधरी
भारत की झोली में कुल 20 पदक आ चुके हैं। इसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।11:10 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: विष्णु ने कांस्य पदक जीता
विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। कोरिया के हा जेमिन ने 33 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि सिंगापुर के लो जून हान रयान ने 26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एकल डोंगी ILCA6 में, नेथरा कुमानना चौथे स्थान पर रहीं।10:56 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग टीम ने कांस्य पदक जीता
एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष टीम स्कीट में कांस्य पदक जीता है। टीम इंडिया 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी। इसके बाद भारत ने वापसी कर पदक पक्का किया। अनंत नरूका, गुरजाओत सिंह और अंगद बाजवा ने भारत के लिए 19वां पदक जीता। हालांकि, अनंत व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके।10:42 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: हॉकी टीम की शानदार शुरुआत
भारत की महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। दूसरे क्वार्टर में ही भारत ने 6-0 की अहम बढ़त बना ली है।10:20 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: सिफ्त को स्वर्ण और आशी को कांस्य
शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर और आशी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया! वहीं, इसी प्रतियोगिता में आशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। इससे पहले तीनों स्वर्ण पदक टीम इवेंट में आए थे।सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है।
09:57 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग में दो और पदक की आस
शूटिंग में व्यक्तिगत स्पर्धा में सिफ्त और आशी से पदक की उम्मीद है। आखिरी राउंड से पहले सिफ्त पहले स्थान पर हैं और आसी दूसरे स्थान पर हैं।09:05 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: स्क्वॉश टीम की जीत
भारत ने पूल बी के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराया।अनाहत सिंह 3-0 (11-7, 11-1, 11-2) कृष्ण थापा
जोशना चिनप्पा 3-0 (11-4, 11-2, 11-2) बिपना भ्लोन
दीपिका पल्लीकल कार्तिक 3-0 (11-1, 11-3, 11-2) स्वस्थानी श्रेष्ठ
भारत का अगला मुकाबला आज दोपहर 2 बजे मकाओ से होगा।
08:49 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग टीम ने जीता स्वर्ण
भारतीय शूटिंग टीम ने आज का दूसरा पदक भी दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया! भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी।रिदम सांगवान 7वें स्थान पर रहने के बाद चूक गईं क्योंकि केवल शीर्ष छह खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं, लेकिन अगर रिदम छठे स्थान पर भी होती, तो भी उन्हें बाहर होना पड़ता। नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं।
भारतीय निशानेबाजों के स्कोर
मनुः 590-28x
ईशाः 586-17x
रिदमः 583-23x
कुलः 1759
08:28 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: रोनाल्डो प्रतियोगिता से बाहर
साइकलिंग में रोनाल्डो सिंह को जापान के नकानो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। नकानो ने सही समय पर जोर लगाया और रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया।08:17 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग टीम ने रजत पर साधा निशाना
भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा है। भारत ने 50 मीटर 3पी की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम चीन के जिया सियू, हान जियायु और झांग कियोनग्यू के बाद दूसरे स्थान पर रही। इस बीच सिफ्ट दूसरे स्थान (594-28x) के साथ फाइनल में पहुंची, आशी ने भी छठे स्थान (590-27x) के साथ फाइनल में जगह बनाई। मानिनी (580-28x) के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।08:01 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: बेकहम रोनाल्डो अगले दौर में पहुंचे
साइकलिंग में भारत के डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह दोनों ने व्यक्तिगत स्प्रिंट स्पर्धा के अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बेकहम का समय 10.03 था। वह 9वें स्थान पर रहे। रोनाल्डो का 10.086 था, वह 13वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हैं।07:58 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: शूटिंग में भारत की आस बरकरार
शूटिंग में भारत के पदक जीतने की उम्मीद बनी हुई है। भारत और चीन के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत की सिफ्त और चीन की सियू का स्कोर समान है, लेकिन सिफ्ट के 28 के मुकाबले सियू ने 41 इनर-टेंस स्कोर किए हैं।07:44 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: तलवारबाजी में भारत की हार
तलवारबाजी में भारतीय पुरुष टीम को 16वें राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर ने भारत को 30-45 के अंतर से हराया।07:25 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: भारतीय निशानेबाजों की अच्छी शुरुआत
भारतीय निशानेबाजों ने दिन की अच्छी शुरुआत की है। 50 मीटर राइफल इवेंट में सिफ्त कौर समरा प्रोन पोजीशन में परफेक्ट 200 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं। आशी ने 199 का स्कोर किया और वह सातवें स्थान पर पहुंच गई। मानिनी प्रोन पोजीशन में 198 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।25 मीटर पिस्टल में ईशा और रिदम ने सीरीज 2 में क्रमशः 99 और 97 का स्कोर किया। सीरीज 3 में ईशा के लिए 97, रिदम के लिए 98। ईशा (586 - 17 इनर 10) वर्तमान में चौथे स्थान पर है जबकि रिदम (583 - 23 इनर 10) आठवें स्थान पर है, जो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाला अंतिम स्थान है।
07:21 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: आज शूटिंग और वुशू में मिल सकते हैं पदक
आज भारत को शूटिंग और वुशू में पदक मिल सकते हैं। वुशू में रोहित यादव फाइनल में पहुंच चुके हैं। कुल 12 खिलाड़ी फाइनल हैं और रोहित शीर्ष तीन में जगह बनाकर देश के लिए पदक जीत सकते हैं। वहीं, शूटिंग में टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज देश को एक से ज्यादा पदक दिला सकते हैं।07:16 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: तीसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
एशियाई खेलों में तीसरे दिन भारत को सिर्फ तीन पदक मिले। हालांकि, घुड़सवारी में मिला स्वर्ण बहद खास रहा। तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया, जानने के लिए यहां क्लिक करें।07:13 AM, 27-SEP-2023
Asian Games Live: पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर
पदक तालिका में भारत कुल 14 पदक के साथ छठे स्थान पर है। भारत की झोली में तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।06:58 AM, 27-SEP-2023
