सार
दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में मेजर जनरल अभिनय राय ने कहा कि इसका हमपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कनाडाई चीफ यहां आ रहे हैं। उनके प्रतिनिधि मंडल भी यहां आ रहे हैं।
विस्तार
कनाडा और भारत के बीच हरदीप सिंह निज्जर को लेकर विवाद तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद को लेकर भारत-कनाडा के रक्षा संबंधों पर कैसा प्रभाव पड़ा है, इस पर नई दिल्ली में इंडो-पैसेफिक आर्मी चीफ की एक कॉन्फ्रेंस में मेजर जनरल अभिनय राय ने एक बयान जारी किया है।
दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में मेजर जनरल अभिनय राय ने कहा, 'इसका हमपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। कनाडाई चीफ यहां आ रहे हैं। उनके प्रतिनिधि मंडल भी यहां आ रहे हैं।' उन्होंने यहां चीन का उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर हम अपने कुछ पड़ोसियों के साथ संबंधों को देखते हैं, जहां हमारे बीच गतिरोध हो सकता है, लेकिन फिर भी हम उनके साथ सभी स्तर पर बातचीत जारी रखते हैं।' मेजर जनरल ने आगे कहा कि मैं यहां सीधे तौर पर चीन का जिक्र कर रहा हूं। कनाडा के साथ भी हमारे कूटनीतिक प्रयास और सैन्य प्रयास जारी हैं।
