सार
अनंतनाग में मुठभेड़ के बीच बारामुला में मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को बारामुला में ही दो आतंकी मददगारों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि बारामुला के उड़ी के हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

बारामुला में गिरफ्तार दो आतंकी मददगार - फोटो : संवाद
Tags
देश
