खास बातें
Live Cricket Score Today, ICC ODI World Cup 2023 England vs New Zealand 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज आज से हो रहा है। भारत के 10 मैदानों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही है। 46 दिन के आयोजन में 48 मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (पांच अक्तूबर) को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला होगा।
12:56 PM, 05-OCT-2023
ENG vs NZ Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
विश्व कप का पहला मैच कुछ देर में शुरू होगा। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच 2019 विश्व कप का फाइनल खेला गया था। तब मैच और सुपर ओवर टाई रहने के बाद इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट नियम से विजेता घोषित किया था।11:16 AM, 05-OCT-2023
ENG vs NZ Live Score: राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।10:59 AM, 05-OCT-2023
