https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Chhattisgarh Election : कांकेर समेत 10 सीटों पर वोटिंग संपन्न, 3 बजे तक प्रदेश में 59.19 प्रतिशत मतदान

 खास बातें



Chhattisgarh (CG) Assembly Election 2023 Phase 1 Voting News Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। तीन बजे तक छत्तीसगढ़ में 59.19 फीसदी मतदान हो गया है


लाइव अपडेट

04:03 PM, 07-NOV-2023

बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में तीन बजे तक मतदान प्रतिशत

बस्तर 56.28%
जगदलपुर 60.75%
चित्रकोट 58.02%
03:57 PM, 07-NOV-2023

कबीरधाम जिले की दो सीटों का मतदान का प्रतिशत दोपहर तीन बजे तक

पंडरिया 60.40 प्रतिशत
कवर्धा 63.03 प्रतिशत

राजनांदगांव में मतदान का प्रतिशत
राजनांदगांव जिले में दोपहर 3 बजे तक 63.18 प्रतिशत हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में लगातार जारी है।

10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे  तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए।
03:44 PM, 07-NOV-2023

कांकेर में भी पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न

कांकेर में पहले चरण का मतदान सम्पन्न हुआ। यहां सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया था। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद लोग ही अब कर सकेंगे मतदान। मतदान का अंतिम वोट प्रतिशत कुछ समय बाद जारी होगा।
03:13 PM, 07-NOV-2023

मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त हो गया है। मतदान केंद्रों के मुख्यद्वार पर ताले लगा दिए गए हैं। मतदान केंद्रों में तीन बजे तक ही प्रवेश दिया गया। केन्द्र में मौजूद मतदाताओं द्वारा मतदान अभी भी जारी है। यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था।
02:53 PM, 07-NOV-2023

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले चरण के दौरान कई जगहों से नक्सली हमले की खबर मिली है। सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कई जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
02:40 PM, 07-NOV-2023

सुरक्षाबलों ने बरामद की AK-47

कांकेर के बांदे इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने AK-47 बरामद की है। कुछ नक्सली मृत या फिर घायल होने की भी खबर है। बांदे थाना इलाके में बीएसएफ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए इलाके में डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास करीब एक बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। घटना स्थल से AK-47 बरामद हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
02:38 PM, 07-NOV-2023

एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम 20.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

अंतागढ़ - 55.65 प्रतिशत
बस्तर - 44.14 प्रतिशत
भानुप्रतापपुर - 61.83 प्रतिशत
बीजापुर - 20.09 प्रतिशत
चित्रकोट - 34.16 प्रतिशत
दंतेवाड़ा - 41.21 प्रतिशत
डोंगरगांव - 39.00 प्रतिशत
डोंगरगढ़ - 41.10 प्रतिशत
जगदलपुर - 45.81 प्रतिशत
कांकेर - 61.80 प्रतिशत
कवर्धा - 41.67 प्रतिशत
केशकाल - 52.66 प्रतिशत
खैरागढ़ - 44.27 प्रतिशत
खुज्जी - 46.67 प्रतिशत
कोंडागांव - 54.04 प्रतिशत
कोंटा - 30.27 प्रतिशत
मोहला-मानपुर - 56.00 प्रतिशत
नारायणपुर - 46.00 प्रतिशत
राजनांदगांव - 38.00 प्रतिशत
पंडरिया - 39.44 प्रतिशत
02:18 PM, 07-NOV-2023

कांकेर में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

कांकेर में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आधा घंटे तक मुठभेड़ चली है। चुनाव करवाने गए BSF और बस्तर फाइटर के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। माड़पखांजूर और उलिया जंगल में मुठभेड़ हुई है। बांदे थाना के माड़ पखांजूर का यह मामला है। पखांजुर एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
02:15 PM, 07-NOV-2023

तादुर के जंगल में एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़

जिला नारायणपुर के थाना ओरछा के तादुर के जंगल में एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ को भरी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। सभी जवान सुरक्षित हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। गुदड़ी मतदान केंद्र में अब तक 16% मतदान हो चुका है। मतदान जारी है। मतदान केंद्र नक्सलियों द्वारा घेर लिए जाने की बात गलत है। मतदान केंद्र और मतदान दल सुरक्षित है। 
02:11 PM, 07-NOV-2023

Chhattisgarh Election: राजनांदगांव जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

राजनांदगांव जिले में दोपहर एक बजे तक 41.8 प्रतिशत मतदान हुआ। राजनांदगांव जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। मोहला मानपुर विधानसभा सीट पर सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा। वहीं अन्य सभी विधानसभाओं में सुबह 8 बजे से 5 तक मतदान होगा। राजनांदगांव जिले में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं, लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। राजनांदगांव जिले में 840 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 116 नक्सल प्रभावित हैं जिसमें अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं।
 
02:06 PM, 07-NOV-2023

Chhattisgarh Election: अमित जोगी ने की मतदान की अपील

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान पर जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दक्षिण बस्तर इलाके के कुछ जिलों में बूथ परिवर्तन के बाद मतदान के कम प्रतिशत को लेकर चिंता जताई है। वहीं अमित जोगी ने लोगों से अपील की है कि मतदाता ज्यादा से ज्यादा मताधिकारों का इस्तेमाल करें क्योंकि मतदान का यह त्योहार पांच साल में एक बार ही आता है। अमित जोगी ने अपील की है कि आज का मतदान अगले पांच साल के लिए भविष्य तय करता है। इसलिए जरूर मतदान करें।
02:04 PM, 07-NOV-2023

बीजापुर में एक बजे तक 20.09 प्रतिशत मतदान

बीजापुर में एक बजे तक 20.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। 20.53% महिला और 19.69 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। वहीं, कबीरधाम में दोपहर एक बजे पंडरिया सीट पर 39 प्रतिशत
और कवर्धा में 41 प्रतिशत मतदान हुआ है।
01:48 PM, 07-NOV-2023

सबसे कम बीजापुर में 20.09 फीसदी वोटिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक 44.55 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर में 61.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं। जबकि सबसे कम बीजापुर में 20.09 फीसदी वोटिंग हुई है।
01:16 PM, 07-NOV-2023

सीएम भूपेश बघेल का हमला

रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धुलने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।
 
 
01:06 PM, 07-NOV-2023

नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

कांकेर के आल्दंड और सीतराम मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। आल्दंड मतदान केंद्र में 314  में से तीन मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं सीतराम मतदान केंद्र में 1117 में से पांच मतदाताओं ने मतदान किया। 11 बजे तक दोनों मतदान केंद्र पर कुल आठ लोगों ने मतदान किया। मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र के हैं।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post