https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Mizoram Election : मिजोरम में तीन बजे तक 69.87% मतदान, सीएम जोरामथांगा ने भाजपा से गठबंधन पर कही ये बात

 खास बातें

Mizoram Assembly Election 2023 Voting Live Updates: मिजोरम में आज विधानसभा चुनावों के मतदान हैं। सभी 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। 



लाइव अपडेट

03:46 PM, 07-NOV-2023
मिजोरम में दोपहर तीन बजे तक 69.87% मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी सामने आई है।
02:00 PM, 07-NOV-2023
मिजोरम में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक बजे तक 52.73 फीसदी वोटिंग हुई है। गौरतलब है कि राज्य में कुल 8,51,895 लाख मतदाता हैं। वहीं, कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,276 है।
01:10 PM, 07-NOV-2023

भाजपा के साथ गठबंधन पर क्या बोले जोरामथांगा 

एमएनएफ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा है, लेकिन मिजोरम में यह पार्टी किसी गठबंधन में नहीं है। सीएम जोरामथांगा ने  एमएनएप के पूर्ण बहुमत पाने में पीछे रह जाने पर  भगवा पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर कहा, 'मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यह एमएनएफ सरकार होगी और मुझे इसपर पूरा भरोसा है। यहां भाजपा गठबंधन में नहीं है। एनडीए केंद्र में हैं, लेकिन मिजोरम में भाजपा या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है।' पढ़ें पूरी खबर...
12:42 PM, 07-NOV-2023

सीएम जोरामथांगा ने किया MNF के पूर्ण बहुमत से जीतने का दावा

मिजो नेशनल फ्रंट के (एमएनएफ) अध्यक्ष और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर एकबार राज्य में सरकार बनाने में सक्षम होगी। राज्य के 40 सदस्यीय विधानसभा सीट पर मंगलवार को चुनाव होगा, जिसमें 16 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतरे हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ, कांग्रेस और जोराम पीपल्स मूवमेंट सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पढे़ं पूरी खबर...
12:18 PM, 07-NOV-2023

मिजोरम में कानून-व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं

मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि मतदान ‘‘शांतिपूर्ण चल रहा है और अभी तक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में कोई दिक्कत नहीं है।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आइजोल में एक मतदान केंद्र में ईवीएम में तकनीकी खामी की खबर आई, जहां मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने वोट डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सुबह रामलुन वेंगलई प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र में गए लेकिन उस समय ईवीएम काम नहीं कर रही थी। इसलिए वह घर लौट गए और वोट डालने सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर फिर आए।’’
11:55 AM, 07-NOV-2023

मिजोरम में कहां सबसे ज्यादा वोटिंग?

मिजोरम के 11 जिलों में लॉन्गतलाई में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक लॉन्गतलाई में 39.88 प्रतिशत, खौझौल में 36.98 प्रतिशत और सेरचिप में 36.86 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सैतुल में शुरुआती चार घंटों में सबसे कम 26.15 प्रतिशत, आइजोल में 29.62 प्रतिशत और लुंगलेई में 30.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
11:32 AM, 07-NOV-2023

मिजोरम में शाम चार बजे तक चलेगी वोटिंग

मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमार से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है। राज्य में शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा।
11:19 AM, 07-NOV-2023

जोरामथांगा ने आखिरकार डाला वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इससे पहले जब सुबह वे वोट डालने पहुंचे थे, तब ईवीएम में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से सीएम को बिना वोट डाले ही लौटना पड़ा था।
10:59 AM, 07-NOV-2023

चुनाव के मद्देनजर मिजोरम में सात हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

मिजोरम में 1,276 मतदान केंद्रों में से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 7,200 कर्मियों को तैनात किया गया है।
10:37 AM, 07-NOV-2023

मिजोरम में किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे?

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है और आम आदमी पार्टी (आप) ने चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। इसके अलावा 27 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
10:10 AM, 07-NOV-2023

Mizoram Elections: जेपीएम अध्यक्ष बोले- जोरामथांगा को नहीं मिल रही सत्ता

जोराम पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष के सपदंगा ने मिजोरम में मतदान के दौरान कहा कि सीएम जोरामथांगा का सपना सत्ता में वापस आने का है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। वे फिर सत्ता में नहीं आ रहे। उनके खिलाफ चुनाव में एंटी-इन्कंबेंसी काफी ज्यादा है।
09:57 AM, 07-NOV-2023

मिजोरम में 9 बजे तक 12 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

मिजोरम में विधानसभा चुनाव में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 9 बजे तक राज्य की 40 सीटों पर 12.80 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 
09:35 AM, 07-NOV-2023

मतदान के बाद क्या बोले मिजोरम के राज्यपाल

मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने कहा, "मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें...मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।"
09:12 AM, 07-NOV-2023
मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल दक्षिण-2 में मतदान केंद्र पर वोट किया। 
08:51 AM, 07-NOV-2023
आइजोल दक्षिण 1 निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला पहुंची।


Post a Comment

Previous Post Next Post