https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Jharkhand: 'वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 से घटाकर 50 साल होगी पात्रता आयु', मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एलान

 सार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यालय स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी।




विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यालय स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी

सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का सबसे गरीब राज्य है और यह कोविड-19 और सूखे से जूझ रहा है। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार में कोई अव्यवस्था नहीं है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड जैसे गरीब राज्यों ने अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की। महामारी के दौरान गरीब मजदूरों को बचाया गया। लेकिन दो मंत्रियों की जान चली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post