सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और समन भेजा है। ईडी की ओर से यह चौथा समन जारी किया गया है। एएनआई के अनुसार, ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल को 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि केजरीवाल तीन समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले ईडी ने दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी को समन जारी कर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अब देखना यह है कि चौथा समन जारी होने के बाद केजरीवाल पेश होते हैं या नहीं।
इससे पहले, तीसरे समन के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी कि वह ईडी का सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन ईडी का यह समन राजनीति से जुड़ा है। हालांकि अभी तक आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इससे पहले ईडी के समन पर आप के नेताओं ने दावा किया था कि यह सब केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जाएगा। आप ने यह भी कहा कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर भी भेज सकती है।

'सीएम अरविंद केजरीवाल जांच से भाग रहे हैं'
आप शराब घोटाले के सरगना हैं: शहजाद पूनावाला
Tags
राजनीति