सार
Budaun News: बदायूं के डबल मर्डर केस में नामजद आरोपी जावेद ने बरेली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसएसपी बदायूं ने बताया कि उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर हो गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है।
जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई।
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमपर्ण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।