खास बातें
Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
03:43 PM, 19-APR-2024
असम में 150 'संपूर्ण ईवीएम सेट' बदले: चुनाव अधिकारी असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए।
03:32 PM, 19-APR-2024
तीन बजे तक कहां-कितना मतदान?| राज्य | 9 बजे तक मतदान | 11 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान | तीन बजे तक मतदान |
| अंडमान निकोबार | 8.64 % | 21.82% | 35.70% | 45.48% |
| अरुणाचल प्रदेश | 6.92 % | 18.74% | 37.39% | 53.49% |
| असम | 11.15 % | 27.22% | 45.12% | 60.70% |
| बिहार | 9.23 % | 20.42% | 32.41% | 39.73% |
| छत्तीसगढ़ | 12.02 % | 28.12% | 42.57% | 58.14% |
| जम्मू कश्मीर | 10.43 % | 22.60% | 43.11% | 57.09% |
| लक्षद्वीप | 5.59 % | 16.33% | 29.91% | 43.98% |
| मध्य प्रदेश | 15.00 % | 30.46% | 44.43% | 53.40% |
| महाराष्ट्र | 6.98 % | 19.17% | 32.36% | 44.12% |
| मणिपुर | 11.91 % | 28.19% | 46.92% | 62.58% |
| मेघालय | 13.71 % | 32.61% | 48.91% | 61.95% |
| मिजोरम | 14.60 % | 26.56% | 39.39% | 48.93% |
| नगालैंड | 12.13 % | 22.82% | 43.27% | 51.03% |
| पुडुचेरी | 11.86 % | 28.10% | 44.95% | 58.86% |
| राजस्थान | 10.67 % | 22.51% | 33.73% | 41.51% |
| सिक्किम | 7.92 % | 21.20% | 36.82% | 52.72% |
| तमिलनाडु | 9.09 % | 23.72% | 39.51% | 50.80% |
| त्रिपुरा | 15.21 % | 34.54% | 53.04% | 68.35% |
| उत्तर प्रदेश | 12.66 % | 25.20% | 36.96% | 47.44% |
| उत्तराखंड | 10.54 % | 24.83% | 37.33% | 45.53% |
| पश्चिम बंगाल | 15.09 % | 33.56% | 50.96% | 66.34% |
03:21 PM, 19-APR-2024
उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाए आरोप
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे... इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए।'03:01 PM, 19-APR-2024
मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर रोका गया मतदान
मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। मतदान अधिकारी ने यह जानकारी दी है।02:49 PM, 19-APR-2024
Tripura: टिपरा मोथा के चीफ प्रद्योत देबबर्मा को नोटिस, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत देबबर्मा को त्रिपुरा के सीईओ ने नोटिस भेजा है। प्रद्योत देबबर्मा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। गुरुवार को चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रद्योत देबबर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक समुदाय विशेष से पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की। त्रिपुरा सीईओ ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है।02:49 PM, 19-APR-2024
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने घर से किया मतदान
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया।02:42 PM, 19-APR-2024
कार्ति चिदंबरम ने किया वोट
तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने वोट डाला। वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मैं युवाओं से मैं अपील करूंगा कि वोट करें। दुनिया के बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां लोगों को वोट का अधिकार नहीं है। वोट का अधिकार बहुत पावन है, सभी वोट करें। हम तमिलनाडु में चुनाव नतीजों को लेकर बहुत आश्वस्त हैं।'02:18 PM, 19-APR-2024
'टीएमसी की आंखों में हारने का डर दिख रहा'
केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, 'लोग बूथ तक न जा पाएं, इसका प्रयास TMC कर रही है। TMC की आंखों में हारने का डर दिख रहा है...लोग TMC के गुंडो का विरोध करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोग निश्चित रूप से हिंसा का जवाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।'बंगाल में दोपहर 1 बजे तक कुल 50.96 प्रतिशत मतदान
सीटवार वोटिंग प्रतिशत -
कूचबिहार- 50.69%
अलीपुरद्वार- 51.58%
जलपाईगुड़ी- 50.65%
02:10 PM, 19-APR-2024
सचिन पायलट ने डाला वोट
राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।01:49 PM, 19-APR-2024
दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़ें
| राज्य | 9 बजे तक मतदान | 11 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान |
| अंडमान निकोबार | 8.64 % | 21.82% | 35.70% |
| अरुणाचल प्रदेश | 6.92 % | 18.74% | 37.39% |
| असम | 11.15 % | 27.22% | 45.12% |
| बिहार | 9.23 % | 20.42% | 32.41% |
| छत्तीसगढ़ | 12.02 % | 28.12% | 42.57% |
| जम्मू कश्मीर | 10.43 % | 22.60% | 43.11% |
| लक्षद्वीप | 5.59 % | 16.33% | 29.91% |
| मध्य प्रदेश | 15.00 % | 30.46% | 44.43% |
| महाराष्ट्र | 6.98 % | 19.17% | 32.36% |
| मणिपुर | 11.91 % | 28.19% | 46.92% |
| मेघालय | 13.71 % | 32.61% | 48.91% |
| मिजोरम | 14.60 % | 26.56% | 39.39% |
| नगालैंड | 12.13 % | 22.82% | 43.27% |
| पुडुचेरी | 11.86 % | 28.10% | 44.95% |
| राजस्थान | 10.67 % | 22.51% | 33.73% |
| सिक्किम | 7.92 % | 21.20% | 36.82% |
| तमिलनाडु | 9.09 % | 23.72% | 39.51% |
| त्रिपुरा | 15.21 % | 34.54% | 53.04% |
| उत्तर प्रदेश | 12.66 % | 25.20% | 36.96% |
| उत्तराखंड | 10.54 % | 24.83% | 37.33% |
| पश्चिम बंगाल | 15.09 % | 33.56% | 50.96% |
01:33 PM, 19-APR-2024
मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग
मणिपुर के एक मतदान केंद्र में हथियारबंद लोगों को घुसने की खबर है। मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र यह घटना घटी।01:27 PM, 19-APR-2024
नवविवाहित जोड़े ने डाला वोट
मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में वोट डाला।01:10 PM, 19-APR-2024
बंगाल में हिंसा की घटनाओं से मतदान प्रभावित
पश्चिम बंगाल में हिंसा के लिहाज से संवेदनशील कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के साथ ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण में तीन संसदीय सीटों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गयीं। टीएमसी और भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने मतदान के पहले कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और चुनाव एजेंटों पर हमलों संबंधी क्रमश: 80 तथा 39 शिकायतें दर्ज करायी हैं। ज्यादातर शिकायतें कूचबिहार और अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से दर्ज करायी गयी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कूचबिहार में 33.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमश: 35.20 और 31.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।12:58 PM, 19-APR-2024
कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
बंगाल में कूच बिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया राय चौधरी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि 'हिंसा हो रही है। मैंने अपना वोट दे दिया है। चुनाव आयोग सही से काम नहीं कर रहा है। लोगों को डराया जा रहा है। भाजपा और टीएमसी हिंसा में लिप्त हैं। कांग्रेस शांतिपूर्ण पार्टी है।'12:44 PM, 19-APR-2024
भाजपा नेता सतीश पुनिया बोले- सभी को स्थायी सरकार चाहिए
मतदान करने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, 'NDA के 400 पार, भाजपा के 370 और राजस्थान में मिशन 25...माहौल भरोसे का है, देश के भविष्य का है। सभी को एक स्थायी सरकार चाहिए, विजन वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार ने काम किया, वो सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे...कांग्रेस अपनी ताकत पर राजस्थान की 25 सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ पा रही।'12:43 PM, 19-APR-2024
आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए एक आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के अधिकारी घायल हुए हैं। सीआरपीएफ अधिकारी भैरमगढ़ इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान हुए विस्फोट में वे घायल हो गए। घायल सीआरपीएफ अधिकारी को इलाज के लिए भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। बीजापुर पुलिस ने यह जानकारी दी।12:30 PM, 19-APR-2024
'बड़े अंतर से जीतेंगे जमुई'
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, 'जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।'11:59 AM, 19-APR-2024
नगालैंड के पर्यटन मंत्री ने किया मतदान
नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने मतदान किया। उन्होंने कहा 'आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी नागरिकों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।'
Tags
चुनाव