सार
UPMSP Board Class 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे।
विस्तार
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड इस बार फिर रिकॉर्ड बनाएगा
यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में करवा ली गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की मौत से कुछ व्यवधान भी आया था।
इसके बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं रुकी। निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार होने लगा। दो सप्ताह में परिणाम तैयार करने के बाद टाॅपर्स के अंकों को फिर से चेक किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को इसकी जानकारी दी। शासन से सहमति मिलते ही शनिवार को परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई।

Tags
उत्तर प्रदेश