https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

UP: पीएम के 'दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म' तंज पर राहुल बोले- BJP 150 सीटें ही जीत पाएगी; अखिलेश ने कही ये बात

 सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।




विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद में मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बागपत के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा, सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी पहुंचे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री असली मुद्दों की बात नहीं करते। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा महज 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। वहीं, अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं रामनवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे खुशी है आज हम मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। भाजपा की हर बात झूठी निकली। न किसान की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, विकास के वादे भी अधूरे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनकी पोल खोल दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है।'

Post a Comment

Previous Post Next Post