सार
सियासी चक्रव्यूह में दिग्गज फंसे हैं। पंजाब की पांच संसदीय सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला बन गया है। पूर्व सीएम चन्नी से लेकर केंद्रीय मंत्री रहीं हरसीमरत कौर बादल के अलावा तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विस्तार
पंजाब में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में इस बार पांच सीटें ऐसी हैं, जहां बसपा व निर्दलीय की एंट्री से बहुकोणीय मुकाबला बन गया है। इससे इन सीटों से उतरे कई राजनीतिक दिग्गज कांटे की टक्कर में फंसने से उनकी किस्मत दांव पर लगी है
इन दिग्गजों में पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल, पंजाब के तीन कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर व गुरमीत सिंह खुडि़्डयां के अलावा पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, बसपा के पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी, पूर्व विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू व पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी शामिल हैं।
पंचकोणीय मुकाबले वाली सीटों में सीएम भगवंत मान का अपना हलका संगरूर, जालंधर, पंथक माने जाने वाली खडूर साहिब की सीट के अलावा आनंदपुर साहिब व बठिंडा जैसी हॉट सीटें हैं।
पंचकोणीय मुकाबले वाली सीटों में सीएम भगवंत मान का अपना हलका संगरूर, जालंधर, पंथक माने जाने वाली खडूर साहिब की सीट के अलावा आनंदपुर साहिब व बठिंडा जैसी हॉट सीटें हैं।
संगरूर: कैबिनेट मंत्री की साख दांव पर
सबसे पहले संगरूर सीट की बात करें, तो यहां से सत्तारूढ़ आप पार्टी ने अपने ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से मौजूदा विधायक सुखपाल सिंह खैरा, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की तरफ से मौजूदा सांसद सिमरनजीत सिंह मान, अकाली दल की ओर से पूर्व विधायक इकबाल झूंदा व वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को टिकट दी है

Tags
राजनीति