https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Shah Rukh Khan Health Update: अब भी अहमदाबाद अस्पताल में चल रहा शाहरुख खान का इलाज, आज छुट्टी मिलने की उम्मीद

 सार

शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब भी अभिनेता का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। अब किंग खान के स्वास्थ्य को लेकर नई जानकारी सामने आई है



विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन बुधवार यानी 22 मई को शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। वहीं अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है

अभिनेता को छुट्टी मिल सकती है आज
बीते दिन अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आई थी, लेकिन अब जानकारी मिली है कि किंग खान का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है और उन्हें अभी छुट्टी नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे शाहरुख खान को गुरुवार को यानी आज छुट्टी मिलने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post