सार
पवित्र गुफा में दूसरे दिन 14,717 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दो दिन में करीब 28 हजार श्रद्धालु बाबा के आगे नतमस्तक हो चुके हैं। बालटाल से पवित्र गुफा तक बोल बम की गूंज सुनाई दे रही है।
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिव भक्तों में उत्साह चरम पर है। बोल बम के जयघोष के साथ पवित्र गुफा में रविवार को दूसरे दिन 14,717 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दो दिन में अब तक करीब 28 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, रविवार को पहलगाम और बालटाल से दूसरा जत्था रवाना हुआ। भक्तों का मौसम भी साथ दे रहा है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार तड़के 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना किया गया। इसमें बालटाल मार्ग से 2,781 और पहलगाम मार्ग से 3,838 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।
309 छोटे-बड़े वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए 2,106 पुरुष, 508 महिलाएं, 11 बच्चे, 115 साधु और 41 साध्वियां जत्थे में गईं। इसी तरह पहलगाम के रास्ते जाने वालों में 3,037 पुरुष, 633 महिलाएं, सात बच्चे, 126 साधु और 35 साध्वियां जत्थे में शामिल रहीं।
यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों और लंगर कमेटियों ने स्वागत किया। यात्रा के शुरू होने के साथ जम्मू-कश्मीर में मानसून भी सक्रिय हो गया है। इससे गर्मी से परेशान यात्रियों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है।

Tags
आस्था