खास बातें
West Bengal Train Accident Updates in Hindi: पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। रंगापानी और निजबाड़ी के पास हुए हादसे में तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
01:55 PM, 17-JUN-2024
रेल हादसे में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ापश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे में फिर मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है, बता दें कि ताजा अपडेट के अनुसार हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हैं।
01:23 PM, 17-JUN-2024
सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणापश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि- हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।
01:00 PM, 17-JUN-2024
रेल हादसे में बचाव अभियान पूरारेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। इस हादसे में सिग्नल की अनदेखी करने वाले मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक के साथ कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की भी मौत हुई है। और रेलवे ट्रैक की सफाई का काम जारी है।
12:30 PM, 17-JUN-2024
रेल हादसे में बढ़ा मृतकों का आंकड़ापश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है, ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग 30 लोग इस रेल हादसे में घायल हैं। बता दें कि कंचनजंगा एक्सप्रेस में पीछे से एक मालगाड़ी के टक्कर मारने के बाद ये हादसा हुआ है।
12:25 PM, 17-JUN-2024
हादसे के पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि- PMOप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
12:14 PM, 17-JUN-2024
रक्षा मंत्री ने भी हादसे पर जताया दुखवहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा- पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए रेल हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
12:11 PM, 17-JUN-2024
गृह मंत्री ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ होने की कामनापश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
12:08 PM, 17-JUN-2024
पीएम मोदी ने जताया दुख, रेल मंत्री से की बातपीएम मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया और सोशल मीडिया X पर लिखा- पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।
12:06 PM, 17-JUN-2024
उपराष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुखउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस हादसे पर दुख जताया और लिखा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की जान जाना वास्तव में दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
12:03 PM, 17-JUN-2024
राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुखराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर शोक जताया है। राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा गया-पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं।
Tags
दुर्घटना