https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

फिरोजाबाद ब्लॉस्ट: ये आंसू नहीं दर्द है...एक ओर कैबिनेट मंत्री दे रहे थे राहत चैक, दूसरी ओर छलक रहीं थीं आंखें

 सार

फिरोजाबाद ब्लॉस्ट में राहत चैक बांटने गए कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह जब पीड़ितों से नहीं मिले, तो उनका दर्द आंसू से छलक पड़ा। जिनके मकान इस धमाके में क्षतिग्रस्त हुए, उन्हें महज 6500 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा था। महिलाओं ने ये मुआवजा लेने से इन्कार कर दिया।




विस्तार

फिरोजाबाद के नौशहरा में पटाखा गोदाम ब्लॉस्ट में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनभर मकान जमींदोज हो गए। कैबिनेट मंत्री ने आजा मृतक के परिवारीजनों को चार लाख रुपये के चैक प्रदान किए। इस दौरान वे हादसे के अन्य पीड़ितों से नहीं मिले, तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों ने सहायता राशि लेने से मना कर दिया।

नौशहरा में पटाखा गोदाम ब्लॉस्ट में दर्जनभर लोगों के मकान भी गिर गए थे। सभी को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया गया था। कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को बंद कमरे में चैक प्रदान किए। वहीं हादसे में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए, उन लोगों से मंत्री मिले तक नहीं। इसी बात को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

मकान के क्षति के रूप में दिए जाने वाले 6500 रुपये लेने से कई लोगों ने इन्कार कर दिया। मांग की है कि मुआवजा नहीं चाहिए प्रशासन उनके मकानों को बनवाकर दे। इतना ही हीं लोगों ने प्रशासन के मुआवजे की बात पर दीवारों पर लिखा प्रशासन खुद ले ले हमारा मुआवजा। 6500 रुपए से नहीं होगी जर्जर मकानों की मरम्मत।

Post a Comment

Previous Post Next Post