सार
Maharashtra Election: बीते पांच साल में महाराष्ट्र ने तीन-तीन मुख्यमंत्रियों की सरकारें देखी है। वहीं बीते 25 साल में राज्य की सत्ता सात मुख्यमंत्रियों के हाथों में रही। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के नाम पिछले 47 वर्षों में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड दर्ज है।
विस्तार
महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होना है। यहां 20 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इससे पहले तमाम पार्टियां चुनावी परीक्षा में जाने वाले अपने चेहरे घोषित कर रही हैं। दोनों प्रमुख गठबंधनों महायुति और महाविकास अघाड़ी ने अधिकतर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बहुत कुछ बदल चुका है। 2019 में साथ मिलकर चुनाव लड़ीं भाजपा और शिवसेना को नतीजों में बहुमत मिला, लेकिन मुख्यमंत्री के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। महाराष्ट्र ने बीते पांच साल में दो प्रमुख पार्टियों में बगावत के साथ-साथ तीन मुख्यमंत्री भी देखे हैं। आइये जानते हैं कि महाराष्ट्र में बीते पांच विधानसभा चुनावों का हाल कैसा रहा है? कब किस दल या गठबंधन को बहुमत मिला? इस दौरान किस दल के खाते में कितने प्रतिशत वोट आए? पिछले चुनाव में क्या हुआ था? 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में कितनी बदली?

Tags
राजनीति