https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Maharashtra CM Oath : आजाद मैदान में राजनेता और फिल्मी दिग्गजों का जमावड़ा; थोड़ी देर में पहुंचेंगे PM

 खास बातें


अपडेट
05:29 PM, 05-Dec-2024

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू आजाद मैदान पहुंचे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।

05:25 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने के लिए आजाद मैदान पहुंचे।

05:21 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान में पहुंचे फडणवीस, शिंदे और अजित पवार

महाराष्ट्र की राजधानी में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बस कुछ ही समय बाकी है। वहीं मुख्यमंत्री पद और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आजाद मैदान में बने मंच पर पहुंच गए हैं।



05:17 PM, 05-Dec-2024

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पति के साथ शपथ ग्रहण में शामिल

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची।



गायक कन्हैया मित्तल मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रस्तुति देते हुए।

05:10 PM, 05-Dec-2024

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के दिग्गज शामिल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद।



Devendra Fadnavis Shapath Grahan Samaroh : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। आज वे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। 

अपडेट

05:05 PM, 05-Dec-2024

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सपरिवार मुकेश अंबानी शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण से पहले मां का लिया आशीर्वाद

महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मां ने उनको तिलक भी लगाया।

04:57 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान में बने मंच पर पहुंचे तमाम नेता

मुंबई के आजाद मैदान में बने मंच पर भाजपा के तमाम नेता जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मंच पर दिखाई दे रहे हैं।

04:54 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान में फिल्मी सितारों का जमावड़ा

महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हो रहे हैं, इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, संजय दत्त, विद्या बालन के साथ-साथ तमाम फिल्मी कलाकार शामिल हुए हैं।



04:53 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान पहुंचे महायुति के नेता

महायुति के नेता भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचने लगे हैं।

04:50 PM, 05-Dec-2024

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी सितारे

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह शामिल हुए।
04:49 PM, 05-Dec-2024

सचिन तेंदुलकर, कुमार मंगलम बिड़ला भी आजाद मैदान पहुंचे

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


 
04:49 PM, 05-Dec-2024

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचीं अमृता फडणवीस

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचीं।

04:45 PM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान में राजनीति से लेकर फिल्मी सितारों का जमावड़ा

मुंबई के आजाद मैदान में नेताओं-राजनेताओं और दिग्गजों का पहुंचना जारी है। जहां थोड़ी देर में महायुति सरकार के तीन शीर्ष नेता शपथ ग्रहण करेंगे।

04:42 PM, 05-Dec-2024

शपथ लेने के लिए अपने आवास से शिंदे रवाना

मुंबई: शिवसेना के एकनाथ शिंदे आजाद मैदान में शपथ समारोह में भाग लेने के लिए अपने आवास से रवाना हुए।


Post a Comment

Previous Post Next Post