https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

ग्राम पंचायत चंदवार में पंचायत घर दो महीने से बंद, पंचायत सहायक पर लापरवाही का आरोप

फिरोजाबाद। ब्लॉक फिरोजाबाद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चंदवार में पंचायत व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत घर करीब दो महीने से बंद है और पंचायत सहायक रोज़ाना केवल सुबह 10 बजे प्रजेंट लगाकर 10 मिनट में चला जाता है।



ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई किसान या ग्रामीण पंचायत घर पहुंचता है तो वहां ताला लटका हुआ मिलता है, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार पंचायत घर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।


इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव अजय पाल सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पंचायत घर बंद रहने से ग्रामीणों को दस्तावेज़ी कार्य, प्रमाण पत्र, योजनाओं से जुड़ी जानकारी और शिकायत दर्ज कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

रिपोर्ट : प्रेमचंद गौतम ( स्टेट हैड )

Post a Comment

Previous Post Next Post