https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

आकाशीय बिजली गिरी, किशोरी समेत 33 बकरियों की मौत:कानपुर देहात में बकरी चराने गई थी, गंभीर झुलसने से गई जान

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी और 33 बकरियों की मौत हो गई। यह घटना ग्राम पंचायत सिठऊपुरवा के पास हुई। हादसे में 16 साल की रुचि पुत्री रामबहादुर की मौके पर ही जान चली गई।


जानकारी के अनुसार, रामबहादुर पुत्र रामप्रसाद निवासी भौथरी कहीजरी की 16 बकरियां और रामचंद्र पुत्र मुल्ला की 16 बकरियां बिजली की चपेट में आ गईं। इसके अतिरिक्त, नरायणपुरवा सिठऊपुरवा कहिंजरी निवासी राधे पुत्र श्रीराम की भी एक बकरी की मौत हो गई। कुल मिलाकर 33 बकरियों की जान गई।



इसी दौरान, रामबहादुर की पुत्री रुचि बकरियां चराने गई थी। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

ग्रामीणों ने मृतक किशोरी के परिजनों और पशुपालकों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि जारी करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post