https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Anti Muslim Films: अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक, इन स्टार्स की चर्चित फिल्मों को मिला मुस्लिम विरोधी का टैग

 



फिल्में, दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें कुछ न कुछ संदेश भी देती हैं। हालांकि, कई दफा कुछ मूवीज को अपने कंटेंट के कारण विवाद का सामना करना पड़ता है। कई फिल्मों पर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके बायकॉट की मांग की जा चुकी है। वहीं, कुछ बॉलीवुड मूवीज ऐसी भी हैं, जिन्हें मुस्लिम विरोधी का टैग दे दिया गया। इन फिल्मों की रिलीज पर खूब बवाल हुआ था, और मेकर्स समेत स्टारकास्ट को भी फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था। इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्हें जानकर आपका चौंकना तय है

फिल्म '72 हूरें' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की कहानी उन युवाओं के बारे में है, जिन्हें मरने के बाद 72 हूरों का सपना दिखाकर आतंकवादी बना दिया जाता है। इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है, और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। मूवी अपनी रिलीज के छह दिन में डेढ़ करोड़ रुपये ही कमा पाई है

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर पहले दावा किया गया था कि यह केरल से 32000 लड़कियों के गायब होने और उन्हें जबरन आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी है। इतना ही नहीं इस फिल्म में दिखाया गया कि उन्हें जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया गया था। मूवी की रिलीज से पहले ही बवाल मच गया और इसे कई राज्यों में बैन कर दिया गया। हालांकि, फिल्म ने रिलीज होने के बाद चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी खूब विवाद में रही थी। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर किया गया। मूवी का उद्देश्य दर्शकों को यह दिखाना था कि कैसे वर्षों पहले कश्मीरी पंडितों पर जुल्म ढाया गया था। हालांकि, तमाम लोगों ने मूवी को मुस्लिम विरोधी बताते हुए इसका जमकर विरोध किया

फिल्म 'अजमेर 92' शहर में वर्षों पहले 100 से ज्यादा युवा लड़कियों के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की कहानी दिखाती है। हालांकि, इस फिल्म को भी रिलीज से पहले ही काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मूवी को लेकर एक वर्ग ने कहा कि यह प्रोपेगेंडा फैला रही है, और यह मुस्लिम विरोधी है। दूसरी ओर एक वर्ग को इसका बेसब्री से इंतजार है।

अन्नू कपूर की मूवी 'हम दो हमारे बारह' का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। जब इस फिल्म का पोस्टर आउट हुआ था, तभी देश में बवाल मच गया था। यही कारण रहा कि एक वर्ग ने इसे नापसंद किया, और फिल्म को मुस्लिम विरोधी का टैग दे दिया

कोंकणा सेन शर्मा स्टारर फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। इस मूवी की कहानी और टाइटल से मुस्लिम वर्ग नाराज हो गया था। यही कारण रहा कि उन्होंने इसे मुस्लिम विरोधी फिल्म बता दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post