https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

Shani Margi 2023: इस दिन से शनिदेव चलने वाले हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

 


वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका मानी जाती है। शनिदेव न्याय और कर्मफलदाता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं। शनि इस साल की शुरूआत में ही मकर राशि की यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश किया था जहां पर अब ये पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। इसके अलावा शनिदेव जून में वक्री हुए थे और अब आने वाले नवंबर के महीने में मार्गी होंगे। मार्गी होने का मतलब शनि की सीधी चाल से है। शनि के मार्गी होने पर कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर में होने जा रहे है शनि की मार्गी का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ह शुभ साबित होने जा रहा है। शनिदेव आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके अलावा यह आपकी राशि से शश राजयोग का भी निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी में व्यापार करने के वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल होने के संकेत हैं। साथ ही आपके पारिवारिक और वैवाहिक जीवन पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी और अच्छा मुनाफा भी देखने को मिलेगा। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलने की संभावना है। 

मकर राशि
नवंबर माह में शनि आपकी कुंडली के धन भाव में मार्गी होने वाले हैं। मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। धन लाभ के बहुत ही अच्छे मौके आपको हासिल होंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। किसी खास योजना के तहत आपको कोई अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको हर जगहों से अच्छा लाभ और कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है

वृष राशि 
वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। शनिदेव आपकी  राशि से 10वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। करियर और कारोबार में आपको बेताहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग इस दौरान किसी दूसरी नौकरी की तलाश में उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। घर में किसी तरह के धार्मिक आयोजन हो सकते है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए अच्छे-अच्छे मौके आएंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post