खास बातें
National Film Awards 2023 LIVE: इस बार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन आज शाम 5 बजे होना है। इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकता है। बता दें कि इस पुरस्कार की दौड़ में आलिया भट्ट से लेकर कंगना रणौत तक कई सितारे शामिल हैं।
06:02 PM, 24-AUG-2023
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है05:57 PM, 24-AUG-2023
बेस्ट एक्टर-अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन को पुष्पा द राइज के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है05:52 PM, 24-AUG-2023
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
आलिया भट्ट- गंगूबाई काठियावाड़ीकृति सेनन- मिमी
05:41 PM, 24-AUG-2023
उधम सिंह ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड
सदार उधम सिंह ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का जीता अवॉर्ड। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।05:20 PM, 24-AUG-2023
अनुराग ठाकुर करेंगे घोषणा
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जूरी सदस्यों ने फीचर, गैर-फीचर और सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट श्रेणी के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी।04:57 PM, 24-AUG-2023
एक्स (ट्विटर) पर तीन अभिनेताओं के नाम की चर्चा
राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 की घोषणा होने में कुछ ही समय बचा है। एक्स (ट्विटर) पर इस समय तीन अभिनेताओं की चर्चा जोरों पर है। राम चरण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के फैंस अपने अपने फेवरेट सितारों का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।04:36 PM, 24-AUG-2023
2022 में किसे मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
पिछले साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए सोरारई पोटरू की अभिनेत्री अपर्णा बलमुरली को यह अवार्ड मिला था। सोरारई पोटरू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला था।04:28 PM, 24-AUG-2023
बीते साल किस अभिनेता के नाम आया अवॉर्ड
बीते साल इस अवार्ड को बेस्ट एक्टर के लिए अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या ने साझा किया था। अजय को फिल्म तान्हाजी और सूर्या को फिल्म सोरारई पोटरू के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।04:22 PM, 24-AUG-2023
कब हुई थी इसकी शुरुआत
नेशनल फिल्म अवॉर्ड की स्थापना साल 1954 में हुई थी। यह सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार प्रदान करते हैं।04:14 PM, 24-AUG-2023
क्यों दिया जाता है यह पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को तीन कैटेगरी फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा में दिया जाता है। इस सम्मान को देने का मतलब है कि देश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना। इसके लिए एक जूरी विजेताओं की एक लिस्ट तैयार करती है।
04:07 PM, 24-AUG-2023
बेस्ट अभिनेत्री की रेस में ये एक्ट्रेस
नेशनल अवॉर्ड के लिए बेस्ट अभिनेत्री की रेस में आलिया भट्ट और कंगना रणौत का नाम चल रहा है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अभिनेत्री को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल सकता है, वहीं थलाइवी के लिए कंगना रणौत को भी नॉमिनेट किया गया है।
04:04 PM, 24-AUG-2023
बेस्ट म्यूजिक कंपोजर कैटेगरी की दौड़ में शामिल
वहीं बेस्ट म्यूजिक कंपोजर की कैटेगिरी की रेस में अभी में ‘एमएम कीरावनी’ नाम चल रहा है।03:57 PM, 24-AUG-2023
इनको मिला था पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बता दें कि नरगिस दत्त को बेस्ट एक्ट्रेस और उत्तम कुमार को बेस्ट एक्टर के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था।03:48 PM, 24-AUG-2023
रेस में राम चरण और जूनियर एनटीआर शामिल
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की रेस में आरआरआर फेम राम चरण और जूनियर एनटीआर का भी नाम शामिल है।03:20 PM, 24-AUG-2023