https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

राहुल गांधी ने ‘आवास न्याय योजना' किया लॉन्च, जाति जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे

 खास बातें



Rahul Gandhi in Raipur Today Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल गांधी बिलासपुर के परसदा में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल हुए। दरअसल प्रदेश में  कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कमर कस ली है। राहुल गांधी के दौरे को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।   

लाइव अपडेट

04:02 PM, 25-SEP-2023

केंद्र सरकार नहीं पेश कर रही कास्ट डेटा- राहुल

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक नया मुद्दा उठ गया है नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं ओबीसी वर्ग की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के पास हर जाति के लोगों का डाटा है। केंद्र सरकार के पास भी है, लेकिन नरेंद्र मोदी वह डाटा देश को नहीं दिखाना चाहते। मैं सेंसेक्स पर भाषण दिया जैसे कास्ट सेंस की बात करता था। कैमरा दूसरी तरफ मोड़ दिया जाता था। मैंने एक आंकड़ा निकाला। हिंदुस्तान की सरकार को एमपी नहीं चलाते हैं, हिंदुस्तान की सरकार को सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलते हैं। कोई भी योजना बनती है जो 90 सेक्रेटरी है हिंदुस्तान के सरकार के, हर मिनिस्ट्री में वह योजना को डिजाइन करते हैं कि कितना पैसा कहां पर जाएगा वह डिसाइड करते हैं। 
04:02 PM, 25-SEP-2023

देश में दो रिमोट कंट्रोल की राजनीति

राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी तरफ भी रिमोट कंट्रोल है। बीजेपी रिमोट कंट्रोल को चोरी-छिपे दबाती है। हमने कैमरा के सामने में रिमोट कंट्रोल दबाया। पीएम नरेंद्र मोदी चोरी चुपके कंट्रोल दबाते हैं, जैसे रिमोट दबता है एक तरफ अदानी को मुंबई का एयरपोर्ट मिल जाता है। जब दोबारा दबाते हैं अदाणी को रेलवे का कांट्रैक्ट मिल जाता है। फिर दबाते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर मिल जाता है, तो देश में दो रिमोट कंट्रोल चल रहा है। यह एक मेरा जो सबके सामने चलता है, हम इसे दबाते हैं तो किसानों के खाते में पैसा चला जाता है। 2500 क्विंटल धान में मिलता है। अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं, लेकिन बीजेपी दबाती है तब पब्लिक सेक्टर प्राइवेट हो जाता है। आपका जल, जंगल, जमीन उनके छुपे बटन से अडानी के हवाले हो जाता है। 
03:04 PM, 25-SEP-2023

राहुल बोले- हम पूर कर रहे हैं वादे  

चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।
03:04 PM, 25-SEP-2023

आने वाले सालों में भी आपके खातों पैसे आएंगे- राहुल 

कार्यक्रम को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे।
 
03:00 PM, 25-SEP-2023

सीएम बघेल ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम बघेल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई। आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की 1985 में जब राजीव प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। सीएम ने कहा कि  जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं।

 
02:48 PM, 25-SEP-2023

'सरकार गरीबों और वंचितों को लेकर गंभीर'

कार्यक्रम में मौजूद लोग हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी के हाथों प्रदेश के हितग्राहियों को आवास की राशि ट्रांसफर हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। आज यह सिद्ध हो गया कि सरकार गरीबों और वंचितों के आवास को लेकर कितनी गंभीर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हर गरीब के खाते में पैसे डालने का काम किया है। बस्तर से सरगुजा तक हर वर्ग के लोगों के लिए काम हो रहा है।
02:41 PM, 25-SEP-2023

'स्वास्थ्य का अधिकार और घर सभी लोगों को मिले'

मंच पर राहुल गांधी, सीएम बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि स्वास्थ्य का अधिकार और घर का अधिकार सभी लोगों को मिले। आज उनके सोच की प्रतिपूर्ति यहां इस सम्मेलन में देखने को मिल रही है। आज 47 हजार से अधिक लोगों के खाते में आवास के लिए पैसे ट्रांसफर किए गये। 


 
02:37 PM, 25-SEP-2023

छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा 

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है और उन्हें आत्मबल मिला है।
 
02:32 PM, 25-SEP-2023

आवास न्याय सम्मेलन की हुई शुरुआत

छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना कर राजगीत के साथ सम्मेलन की शुरुआत।
02:29 PM, 25-SEP-2023

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल 

सांसद राहुल गांधी शासन की विभिन्न योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं। पूरे सभा स्थल में काफी उत्साह का माहौल, लोग अपनी-अपनी जगहों पर खड़े होकर सांसद राहुल गांधी की झलक पाने के लिए आतुर हैं।  

 
02:03 PM, 25-SEP-2023

हितग्राहियों को बंटेंगी 5 करोड़ की राशि

इस मौके पर सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 'मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना' के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। वहीं बिलासपुर जिले के लिए 669 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत वाले 414 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों को बांटेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। 

01:58 PM, 25-SEP-2023

669 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन 

राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई मंत्री और कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। ग्रामीण आवास न्याय योजनांतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 47,090 आवासहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप में कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है ।
01:57 PM, 25-SEP-2023
क्या है ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य
ग्रामीण आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघरों और कच्चे मकान वाले परिवार को वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के जरिए 30,000 हितग्राहियों को आवास विकास पत्र बांटे जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख हितग्राहियों को 25-25 हजार रुपये की पहली किश्त मिलेगी। मुख्यमंत्री निर्माण आवास श्रमिक योजना के 500 लाख हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये की राशि बांटी जाएगी। 
 

 
11:13 AM, 25-SEP-2023

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने ‘आवास न्याय योजना' किया लॉन्च, जाति जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे

लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सोमवार सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलदा और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राहुल गांधी का स्वागत किया। एयरपोर्ट से राहुल गांधी मेफेयर लेक रिसोर्ट पहुंचे और वहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। दोपहर दो बजे बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के परसदा में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विकास कार्यों की देंगे सौगात
आवास न्याय सम्मेलन में राहुल गांधी 524 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 185 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रुपये के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण औऱ 104 करोड़ 5 लाख रुपये के 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post