सार
लोकसभा में जिस वक्त राजनाथ सिंह महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सांसदों को धन्यवाद दे रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें कई बार बाधित करने की कोशिश की। अधीर रंजन ने राजनाथ से चीन पर सवाल करने की कोशिश की। इसके बाद रक्षा मंत्री ने उन्हें जवाब दिया
विस्तार
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस जारी है। जहां लोकसभा में गुरुवार को पीएम मोदी ने इसके लिए सभी सांसदों को धन्यवाद दिया, तो वहीं राजनाथ सिंह ने भी विपक्ष के सहयोग की तारीफ की। हालांकि, इस बीच एक मौका ऐसा भी आया, जब आमतौर पर शांत रहने वाले राजनाथ सिंह अचानक ही अपने वक्तव्य को छोड़कर कांग्रेस को जवाब देने लगे। यह मामला था चीन से जुड़े एक सवाल का, जिस पर कांग्रेस ने बार-बार रक्षा मंत्री के भाषण को बाधित करने की कोशिश की। इसके बाद राजनाथ ने अपने जवाब से विपक्ष की बोलती बंद कर दी।
लोकसभा में क्या वाकया हुआ?
लोकसभा में जिस वक्त राजनाथ सिंह महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सांसदों को धन्यवाद दे रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें कई बार बाधित करने की कोशिश की। अधीर रंजन ने राजनाथ से चीन पर सवाल करने की कोशिश की। एक-दो मौकों पर राजनाथ ने उन्हें टाला।
हालांकि, जब अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि क्या सरकार के पास लद्दाख में चीन से टकराव के मुद्दे पर चर्चा की हिम्मत है, तो राजनाथ बिफर गए। उन्होंने कहा, "पूरी हिम्मत है..." राजनाथ ने यह कई बार दोहराया भी। इसके बावजूद जब अधीर रंजन नहीं रुके, तो राजनाथ ने कहा, "अधीर रंजन जी इतिहास में मत जाओ। चर्चा चीन पर भी होगी।"