खास बातें
By Election Results 2023 Vote Counting Live News in Hindi: उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। पढ़ें हर एक सीट से जुड़ा अपडेट...
08:41 AM, 08-SEP-2023
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। आठ बजे से वोटों गिनती शुरू कर दी गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से किए गए मतदान की गिनती की जा रही है। इनके परिणाम नौ बजे से पहले आने की संभावना है।08:21 AM, 08-SEP-2023
सात सीटों पर उपचुनाव कराने की क्या वजह?
जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सभी सीटों पर भारी मात्रा में मतदान दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...08:07 AM, 08-SEP-2023
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इन चुनावों को एनडीए बनाम विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच पहले अहम मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।07:40 AM, 08-SEP-2023
इन छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव
जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। अब आज मतों की गिनती सुबह 8 से होगी।07:34 AM, 08-SEP-2023
