सार
Elvish Yadav Latest News: एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए हैं।
विस्तार
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। एल्विश यादव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सापों की तस्करी की है। वह इनके जहर का इस्तेमाल करते हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। राजनीतिज्ञ और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है।
