सार
Air Pollution: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का एक कारण पराली जलाना है।
विस्तार
इन दिनों देश के कई इलाकों में हवा जहर बनी हुई है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी की दर्ज की गई। दिल्ली के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा दमघोंटू रही। नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 695 तक पहुंच गया। उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हवा खराब रही और एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज किया गया। शुक्रवार को हालात में सुधार होता नहीं दिखा।
ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली में क्या हालात हैं? मुंबई में हवा की स्थिति क्या है? आखिर अक्तूबर-नवंबर में हवा की गुणवत्ता खराब क्यों जाती है? एक्यूआई क्या होता है? एक्यूआई कैसे घटता बढ़ता रहता है? आइये जनते हैं...
Tags
देश




