सार
शीर्ष अदालत ने पंजाब में घटते भूजल पर कहा कि राज्य में लगातार पानी का स्तर कम होता जा रहा है। हम वहां एक और रेगिस्तान नहीं बना सकते हैं।
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए तुरंत कई फैसले लेने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में भूजल पर भी चिंता जताई
रेगिस्तान नहीं बनने देना है
शीर्ष अदालत ने पंजाब में घटते भूजल पर कहा कि राज्य में लगातार पानी का स्तर कम होता जा रहा है। हम वहां एक और रेगिस्तान नहीं बना सकते हैं। राज्य में धान की खेती को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की आवश्यकता है।
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह चाहता है कि खेतों में पराली जलाना बंद हो। न्यायाधीश संजय किशन कौल ने कहा, 'हमने एक कार्यप्रणाली का सुझाव दिया है, आप जो चाहें वैसा करें, लेकिन खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को रोका जाना चाहिए। खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपायों की जरूरत है।'

Tags
देश