https://www.youtube.com/c/AIBSNews24

महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटी, दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत और 15 घायल

 सार

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया है। इस भीषण हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन को ओवरटेक करना बताया जा रहा है।




विस्तार

महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा का ओवरटेक के कारण बताया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post