खास बातें
Former PM Manmohan Singh Passed Away News in Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
खरगे ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।Manmohan Singh News: पूरा गांधी परिवार मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद हैं।राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।Manmohan Singh News: राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।'हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया'
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत दुखद दिन है। वह इस देश के प्रशासकों में से एक थे। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया। 10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन का प्रदर्शन किया। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।' पूर्व पीएम के निधन के शोक में कर्नाटक विधानसभा का झंडा आधा झुका दिया गया है।कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनमोहन सिंह की बेटी आज देर रात तक भारत पहुंच सकती हैं। पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कर सकेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान पूर्व पीएम के आवास पर मौजूद रहे।मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे हैं।केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।
केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है कि हमने डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उन्होंने कहा कि वह युवा मंत्रियों का मार्गदर्शन कर रहे थे। दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री खो दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे। उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए दुखद क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे।
सैम पित्रोदा ने मनमोहन सिंह के निधन पर व्यक्त की संवेदना
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोस्तों और भारत के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह एक महान नेता की बड़ी क्षति है, जिन्होंने 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ लगभग 10 साल तक काम करने का मौका मिला, पहले राष्ट्रीय ज्ञान आयोग में और फिर सार्वजनिक सूचना, बुनियादी ढांचे और नवाचार पर।
मनमोहन सिंह ने आर्थिक अवसरों के बीज बोए- पित्रोदा
सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि 1991 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के फैसले ने भारत में आर्थिक अवसरों के बीज बोए। उन्होंने कहा कि उदारीकरण उनकी नीति की कुंजी थी, बीज काफी समय पहले बोए गए थे। पीढ़ीगत बदलाव लाने के लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे।
पूर्व प्रधानमंंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को शोक व्यक्त किया। जहां पूर्व प्रधानमंत्री को एक बौद्धिक राजनेता बताते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि सिंह ने विनम्रता, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को अपना जीवन मंत्र बनाया था।
नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। एक बौद्धिक राजनेता, डॉ. सिंह ने विनम्रता, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को मूर्त रूप दिया। उन्होंने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में अपने नेतृत्व तक, सिंह ने देश की निरंतर सेवा की और लाखों लोगों का उत्थान किया।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मनमोहन सिंह के धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण की सराहना की। विजयन ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध एक प्रतिष्ठित राजनेता मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। माझी ने कहा कि सिंह "देश के महान सपूत थे और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल के लिए पूरी दुनिया में सम्मानित थे"।
नवीन पटनायक ने भी जताया दुख
साथ ही ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विद्वान और विनम्र नेता को आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात एम्स से उनके आवास पर पहुंचा। यहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि आज हमने देश के एक ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को खोया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है...उन्होंने (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए लगातार काम किया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी काम किया।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पार्टी ने कहा, पहले एक टेक्नोक्रेट के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने वाली आर्थिक समृद्धि और विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए याद किया जाएगा।
कांग्रेस सात दिन तक नहीं करेगी कार्यक्रम

सरकारी कार्यक्रम रद्द, पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सौतेले भाई अमृतसर से दिल्ली जा रहे

उनके सौम्य और सरल व्यवहार के लिए सदैव याद किया जाएगा: स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही उन्हें उनके सौम्य और सरल व्यवहार के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक देश की सेवा की।'कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निध पर शोक जताया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन से बहुत स्तब्ध: सीएम ममता

डॉ मनमोहन सिंह ने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया

केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सरकार ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है।
राहुल गांधी ने कहा- मैंने अपना मेंटर खो दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस प्रमुख खरगे ने भी शोक प्रकट किया

गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।सीएम रहने के दौरान डॉ मनमोहन सिंह से विस्तृत बातचीत हुईप्रधानमंत्री ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सीएम रहने के दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से लगातार कई मुद्दों पर बातचीत की। गवर्नेंस के मुद्दे पर उनसे कई बातें हुईं।