खास बातें
10:15 AM, 17-Dec-2024
मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक का विरोध करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

08:59 AM, 17-Dec-2024
शिवसेना ने भी व्हिप जारी किया
शिवसेना ने एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के मद्देनजर अपने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि सदन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे, विधायी कार्य पर चर्चा की जानी है और उन्हें पारित किया जाना है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।

08:57 AM, 17-Dec-2024
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की चल रही भूख हड़ताल पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। किसान नेता किसानों के मुद्दे पर 21दिन से आंदोलन कर रहे हैं।
- कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसमें उन्होंने 'भारत के गहराते बेरोजगारी संकट' पर चर्चा की मांग की। उन्होंने सीएमआईई और पीएलएफएस के आंकड़ों का हवाला दिया, जो सितंबर 2024 में बेरोजगारी दर 7.8% दिखा रहे हैं। सरकारी दावों के बावजूद जुलाई 2023 और जून 2024 के बीच रोजगार में कोई पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है।
08:16 AM, 17-Dec-2024
कांग्रेसी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिपसभी कांग्रेसी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है, जिसमें आज की कार्यवाही के लिए सदन में उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
07:32 AM, 17-Dec-2024
केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश होगा
मेघवाल केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश करेंगे। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ चुनाव कराने की योजना है।

विधेयक को संसद की संयुक्त समिति को भेजा जाएगा
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के बाद मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वह विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजें।

07:23 AM, 17-Dec-2024
Parliament Session : लोकसभा में 'एक देश-एक चुनाव' विधेयक पेश, विपक्ष ने बताया संविधान के खिलाफ
Winter Session of Parliament 2024 Live Updates : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा में 'संविधान पर चर्चा' होगी।12:24 PM, 17-Dec-2024
कल्याण बनर्जी बोले- चुनाव आयोग को दी जा रहीं कई शक्तियां
टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि संविधान संशोधन के तहत चुनाव आयोग को काफी शक्तियां दी जा रही हैं, जिसके बाद राज्य सरकारें चुनाव आयोग के सामने कुछ नहीं रह जाएंगी। कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह विधेयक संविधान के खिलाफ है।12:14 PM, 17-Dec-2024
लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक पेश
लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक पेश कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक को सदन के पटल पर रखा। विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर रहा है। विपक्ष ने विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।11:39 AM, 17-Dec-2024
आपातकाल को लेकर नड्डा ने कांग्रेस को दिखाया आईना
नड्डा ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि जब देश में आपातकाल लगाया गया था, तब देश को कोई खतरा नहीं था बल्कि कुर्सी को खतरा था। आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत हजारों लोगों को जेल में डाला गया। मीसा कानून का जिक्र कर नड्डा ने मीसा भारती का नाम रखने की वजह भी बताई। नड्डा ने विपक्ष के मीडिया का गला घोंटने के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस सरकारों में मीडिया का किस तरह गला घोंटा गया कि इसके विरोध में अखबारों के पन्ने खाली छोड़ दिए गए थे।11:29 AM, 17-Dec-2024
अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर नड्डा ने कांग्रेस को घेरा
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत धारा 35ए बिना संसद की मंजूरी के जोड़ी गई। 35ए ही यह तय करता है कि जम्मू कश्मीर का नागिरक कौन होगा। नड्डा ने कहा कि देश के कई कानून जम्मू कश्मीर में लागू ही नहीं होते थे। देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान हो गए थे।नड्डा ने कहा कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए कई लोग इस देश में प्रधानमंत्री बने, लेकिन जम्मू कश्मीर में ऐसे लोग पंचायत के अध्यक्ष तक नहीं बन सकते थे। जम्मू कश्मीर में पंजाब से सफाई कर्मचारी लाए गए थे और अनुच्छेद 370 के चलते उन सफाई कर्मचारियों के बच्चे सिर्फ सफाई कर्मचारी की नौकरी कर सकते थे न वो डॉक्टर बन सकते थे और न ही इंजीनियर। आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है।
11:19 AM, 17-Dec-2024
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।11:16 AM, 17-Dec-2024
वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करेगा विपक्ष
वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'यह भारत के संविधान और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर एक हमला है जिसका पुरजोर विरोध कांग्रेस पार्टा और INDIA गठबंधन करेगा। यह बिल भाजपा की मंशा व्यक्त करता है कि वो किस प्रकार से भारत के चुनाव की निष्पक्षता को छिनने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में निष्पक्ष चुनाव की हमारी मांग है।11:02 AM, 17-Dec-2024
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरूलोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस बीच विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
10:54 AM, 17-Dec-2024
भाजपा को संसदीय समिति की अध्यक्षता मिलेगी
'एक देश-एक चुनाव' को लेकर संभावित जेपीसी को लेकर एक पदाधिकारी ने बताया कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को संसदीय समिति की अध्यक्षता मिलेगी, इसके अलावा कई सदस्य भी होंगे। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया था, लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव कैसे होंगे, इस पर अभी फैसला नहीं किया गया।

10:17 AM, 17-Dec-2024
हमारी पार्टी की मांग JPC की होगी: सुलेवन नेशन वन इलेक्शन पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "इसपर और चर्चा होने की जरूरत है...जो भी निर्णय हो, वो सभी से चर्चा करने के बाद हो। हमारी पार्टी की मांग JPC की होगी..."
10:17 AM, 17-Dec-2024
सपा करेगी विरोधवन नेशन, वन इलेक्शन पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "हमारी पार्टी उसका विरोध करेगी क्योंकि वो संविधान की तमाम धाराओं के खिलाफ है..
10:15 AM, 17-Dec-2024
मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक का विरोध करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक का विरोध करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
08:59 AM, 17-Dec-2024
शिवसेना ने भी व्हिप जारी किया
शिवसेना ने एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के मद्देनजर अपने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि सदन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे, विधायी कार्य पर चर्चा की जानी है और उन्हें पारित किया जाना है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।
शिवसेना ने एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने के मद्देनजर अपने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि सदन में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे, विधायी कार्य पर चर्चा की जानी है और उन्हें पारित किया जाना है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है।
08:57 AM, 17-Dec-2024
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की चल रही भूख हड़ताल पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। किसान नेता किसानों के मुद्दे पर 21दिन से आंदोलन कर रहे हैं।
- कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसमें उन्होंने 'भारत के गहराते बेरोजगारी संकट' पर चर्चा की मांग की। उन्होंने सीएमआईई और पीएलएफएस के आंकड़ों का हवाला दिया, जो सितंबर 2024 में बेरोजगारी दर 7.8% दिखा रहे हैं। सरकारी दावों के बावजूद जुलाई 2023 और जून 2024 के बीच रोजगार में कोई पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है।
08:16 AM, 17-Dec-2024
कांग्रेसी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिपसभी कांग्रेसी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है, जिसमें आज की कार्यवाही के लिए सदन में उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
07:32 AM, 17-Dec-2024
केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश होगा
मेघवाल केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश करेंगे। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ चुनाव कराने की योजना है।
मेघवाल केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी पेश करेंगे। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ चुनाव कराने की योजना है।
07:32 AM, 17-Dec-2024
विधेयक को संसद की संयुक्त समिति को भेजा जाएगा
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के बाद मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वह विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजें।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के बाद मेघवाल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध करेंगे कि वह विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजें।
07:23 AM, 17-Dec-2024
Parliament Session : लोकसभा में 'एक देश-एक चुनाव' विधेयक पेश, विपक्ष ने बताया संविधान के खिलाफ
Winter Session of Parliament 2024 Updates : लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है कि संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा में 'संविधान पर चर्चा' होगी।
Tags
लोक सभा